Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की राह पर सुशीला कुर्रे, महिला कोष के ऋण से बढ़ाई आजीविका

October 16, 2026

बरसात में कट जाता था गांव का संपर्क, अब पक्की सड़क से आसान हुई राह

October 16, 2026

पहले हर महीने आता था 03 हजार से साढ़े 03 हजार रुपये तक का बिजली बिल, अब बिल में राहत मिलने की उम्मीद

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 16
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़

ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Author AuthorBy Author AuthorOctober 16, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

ग्रामीणों से संवाद कर कलेक्टर ने जानी समस्याएं
मांदागिरी में पर्यटन विकास के प्रस्ताव पर हुई चर्चा, सड़क-पुल निर्माण से आवागमन सुगम बनाने और स्थानीय युवाओं के वनांचल के गौतमलिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

panchayattantra24.-धमतरी। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और ग्रामीण आजीविका की अपार संभावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने गुरुवार को नगरी विकासखंड के वनांचल एवं उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत मांदागिरी स्थित प्राचीन गौतम ऋषि पहाड़ का भ्रमण किया। पूजा-अर्चना की ।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र में पर्यटन विकास, आवागमन की सुविधा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। भ्रमण में वनमंडलाधिकारी श्री कृष्णा जाधव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
पहाड़ की चढ़ाई के दौरान ग्रामीण महिलाओं से किया संवाद
गौतम ऋषि पहाड़ की ओर जाते समय कलेक्टर मिश्रा ने ग्रामीण महिलाओं से मुलाकात कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त होने, आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन की उपलब्धता के संबंध में पूछताछ की। महिलाओं ने स्थानीय समस्याओं से अवगत कराते हुए सोंढुर नदी पर पुल निर्माण की मांग रखी, ताकि नदी पार करने और आसपास के गांवों तक आने-जाने में सुविधा हो सके। कलेक्टर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं के विकास के संबंध में चर्चा की।
गौतम ऋषि पहाड़ के पर्यटन विकास के लिए समिति ने सौंपा प्रस्ताव
इस अवसर पर जय गौतम ऋषि सेवा समिति, मांदागिरी की ओर से गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन को विस्तृत प्रस्ताव सौंपा गया। समिति के अध्यक्ष श्री मंगल सिंह नाग ने बताया कि गंगरेल डुबान क्षेत्र और दुर्गम वनांचल के पर्यटन स्थलों के भ्रमण तथा पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने क्षेत्र के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार की है।
प्रस्ताव में गौतम ऋषि पहाड़ तक लगभग 12 किलोमीटर लंबे इको-ट्रैकिंग मार्ग के विकास, पर्यटकों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नगरी-करका-मांदागिरी से मेचका तक लगभग 55 किलोमीटर बारहमासी सड़क निर्माण की मांग शामिल है। इसके साथ ही सोंढुर नदी एवं आमकड़ा नदी पर उच्चस्तरीय पुल-पुलियों के निर्माण का सुझाव दिया गया है। समिति के अनुसार, इन सुविधाओं के विकसित होने से बरसात के दौरान आवागमन में होने वाली कठिनाइयां कम होंगी और 15 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिल सकेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क और पुल के अभाव में बारिश के मौसम में क्षेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित होता है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी होती है। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय आदिवासी युवाओं के लिए गाइड, होम-स्टे तथा अन्य पर्यटन आधारित आजीविका के अवसर भी विकसित हो सकते हैं।
सड़क निर्माण कार्यों से आवागमन को मिलेगी सुविधा
कलेक्टर मिश्रा ने समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बताया कि क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क उन्नयन के कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें मेचका क्षेत्र में नहर नाली से खुडुमुड़ा तालाब तक मिट्टी-मुरुम सड़क उन्नयन तथा रिसगांव क्षेत्र में सोंढुर नदी से गादुलबाहरा-3 सीमा तक मिट्टी-मुरुम सड़क उन्नयन के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों की आवाजाही में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
कलेक्टर ने गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में आवश्यक पहल करने तथा क्षेत्र की विशेषताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों के सुझावों और समिति के प्रस्ताव को क्षेत्र की विकास संभावनाओं से जोड़कर देखा। उन्होंने गौतम ऋषि पहाड़ से विहंगम दृश्य का नजारा लिया ।
माहुल पत्ता और रेशम कीट गतिविधियों का भी किया निरीक्षण
भ्रमण के दौरान कलेक्टर मिश्रा एवं अधिकारियों की टीम दुर्गम क्षेत्र में बाइक से पहुंची और गौतम ऋषि से संबंधित मांदागिरी केंद्र तथा आसपास की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने माहुल पत्ता संग्रहण और रेशम कीट पालन से जुड़ी गतिविधियों का निरीक्षण कर इनके माध्यम से ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने की संभावनाओं पर जानकारी ली। इस अवसर पर ग्रामीण मौसमी मानचित्र कुटिया का शुभारंभ किया ।।
वनांचल में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों, स्थानीय परंपराओं और ग्रामीणों के पारंपरिक कौशल को आजीविका के अवसरों से जोड़ना क्षेत्र के समग्र विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पर्यटन के साथ-साथ माहुल पत्ता संग्रहण एवं रेशम कीट पालन जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय परिवारों की आय के स्रोतों को विस्तार मिल सकता है।
जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए बुनियादी सुविधाओं के विकास, सुगम आवागमन और स्थानीय समुदाय की भागीदारी के माध्यम से वनांचल में विकास की नई संभावनाओं को आगे बढ़ाना है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की राह पर सुशीला कुर्रे, महिला कोष के ऋण से बढ़ाई आजीविका

October 16, 2026

बरसात में कट जाता था गांव का संपर्क, अब पक्की सड़क से आसान हुई राह

October 16, 2026

पहले हर महीने आता था 03 हजार से साढ़े 03 हजार रुपये तक का बिजली बिल, अब बिल में राहत मिलने की उम्मीद

October 16, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की राह पर सुशीला कुर्रे, महिला कोष के ऋण से बढ़ाई आजीविका
  • बरसात में कट जाता था गांव का संपर्क, अब पक्की सड़क से आसान हुई राह
  • पहले हर महीने आता था 03 हजार से साढ़े 03 हजार रुपये तक का बिजली बिल, अब बिल में राहत मिलने की उम्मीद
  • सूरजपुर में विद्यालयों का निरीक्षण कर परखी गई शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और नवाचार के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
  • महतारी वंदन की राशि से बेटी का भविष्य संवार रहीं अंजू, सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं नियमित बचत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.