Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 16, 2026

बेटी की पढ़ाई और कर्ज चुकाने में मददगार बनी 10 हजार रुपये की सहायता राशि

October 16, 2026

50 साल से जिस जमीन पर रह रहा था परिवार, अब मिला मालिकाना हक; भूस्वामित्व योजना से लालप्रसाद साहू को बड़ी राहत

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 16
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बरसात में कट जाता था गांव का संपर्क, अब पक्की सड़क से आसान हुई राह
छत्तीसगढ़

बरसात में कट जाता था गांव का संपर्क, अब पक्की सड़क से आसान हुई राह

Author AuthorBy Author AuthorOctober 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

’पीएम जनमन योजना से 339.16 लाख रुपए की लागत से बनी 6.60 किलोमीटर सड़क, सैकड़ो आबादी को मिली बेहतर संपर्क सुविधा’

panchayattantra24.-कोरिया। कभी बारिश के दिनों में मुख्य मार्ग से संपर्क टूट जाता था। मरीजों को खाट पर लादकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता था और बच्चों की पढ़ाई से लेकर कृषि उपज बेचने तक में कठिनाइयां आती थीं। अब प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी पक्की सड़क ने बचरा पोड़ी तहसील के ग्राम पंचायत करवां की ठग्गांव और दुर्गा नगर बसाहटों के लोगों की राह आसान कर दी है। यहां रहने वाले विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के 165 लोगों को हर मौसम में आवागमन की सुविधा मिल रही है।
छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण की परियोजना क्रियान्वयन इकाई, बैकुण्ठपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के द्वितीय चरण में करवां से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क तक संपर्क मार्ग का निर्माण किया गया है। बैकुण्ठपुर विकासखण्ड की बचरा पोड़ी तहसील में स्थित इस सड़क की लंबाई 6.60 किलोमीटर है। इसका निर्माण 339.16 लाख रुपए की लागत से किया गया है।
सड़क बनने से ग्रामीणों की राशन, बाजार, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी सुविधाओं तक पहुंच बेहतर हुई है। पहले बरसात में आवागमन बाधित होने से दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो जाता था। अब पक्की सड़क से गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क बना रहता है और ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा हो रही है।
इस बदलाव का विशेष लाभ मरीजों और गर्भवती महिलाओं को मिला है। पहले मरीजों को मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए परिजनों को खाट का सहारा लेना पड़ता था। अब महतारी एक्सप्रेस और एम्बुलेंस गांव के पारे-मोहल्लों तक पहुंच रही हैं, जिससे उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों तक जाना सुगम हुआ है।
बच्चों और युवाओं के लिए भी शिक्षा की राह आसान हुई है। छात्र-छात्राओं को आने-जाने की सुविधा बढ़ने से आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल रही है। बेहतर संपर्क से खेल गतिविधियों में भाग लेने के अवसर भी बढ़े हैं।
पक्की सड़क ने किसानों और वनोपज संग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में सहूलियत दी है। ग्रामीण अब धान, सब्जी, फल और वनोपज को मंडियों तथा बड़े बाजारों तक आसानी से ले जा पा रहे हैं। इससे कृषि, व्यापार और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को गति मिली है।
प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पहुंचविहीन जनजातीय बसाहटों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की पहल करवां क्षेत्र में बदलाव का माध्यम बनी है। ठग्गांव और दुर्गा नगर के ग्रामीणों के लिए यह सड़क शिक्षा, उपचार, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच की नई राह बन गई है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बेटी की पढ़ाई और कर्ज चुकाने में मददगार बनी 10 हजार रुपये की सहायता राशि

October 16, 2026

50 साल से जिस जमीन पर रह रहा था परिवार, अब मिला मालिकाना हक; भूस्वामित्व योजना से लालप्रसाद साहू को बड़ी राहत

October 16, 2026

मातृत्व वंदना योजना से मिली मदद, बच्चे के पोषण और देखभाल में बनी सहारा

October 16, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • बेटी की पढ़ाई और कर्ज चुकाने में मददगार बनी 10 हजार रुपये की सहायता राशि
  • 50 साल से जिस जमीन पर रह रहा था परिवार, अब मिला मालिकाना हक; भूस्वामित्व योजना से लालप्रसाद साहू को बड़ी राहत
  • मातृत्व वंदना योजना से मिली मदद, बच्चे के पोषण और देखभाल में बनी सहारा
  • बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की राह पर सुशीला कुर्रे, महिला कोष के ऋण से बढ़ाई आजीविका

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.