Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कृषि मंत्री नेताम के सख्त निर्देश – रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान

October 16, 2026

’किसानों को टोकन से लेकर धान विक्रय तक किसी भी स्तर पर न हो परेशानी’-मंत्री दयाल दास 

October 16, 2026

मुख्य सचिव ने नियद-नेल्ला-नार और बस्तर मुन्ने 2.0 के कार्यों की समीक्षा की

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 16
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ से सोमारू राम को मिली नई जिंदगी
रायपुर

‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ से सोमारू राम को मिली नई जिंदगी

Author AuthorBy Author AuthorOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से एक बुजुर्ग के जीवन में छाई निराशा अब नई उम्मीद और उजाले में बदल गई है। तोकापाल विकासखंड की ग्राम पंचायत छापरभानपुरी के 68 वर्षीय सोमारू राम दोनों आंखों में मोतियाबिंद की वजह से पूरी तरह दृष्टिहीन हो चुके थे। हालत यह थी कि वे बिना लाठी के एक कदम भी नहीं चल पाते थे और दैनिक आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह दूसरों पर निर्भर रहने को विवश थे। जिससे वे अत्यंत मानसिक तनाव और सामाजिक उपेक्षा का सामना कर रहे थे।
उनकी इस लाचारी के बीच ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ एक जीवनदायी वरदान साबित हुआ। अभियान के अंतर्गत यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छापर भानपुरी में पदस्थ ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट ऑफिसर सुदीप प्रमाणिक ने सोमारू राम की आंखों की गहन जांच की, जिसमें दोनों आंखों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीम ने न केवल उन्हें ऑपरेशन के लिए मानसिक रूप से तैयार किया, बल्कि आवश्यक परामर्श और रेफरल प्रक्रिया को सुगमता से पूरा कराते हुए उनका सफल ऑपरेशन भी सुनिश्चित किया।
ऑपरेशन के उपरांत सोमारू राम की आंखों की रोशनी पूरी तरह लौट आई है और उनका जीवन पूरी तरह बदल चुका है। अब उन्हें चलने के लिए किसी लाठी या सहारे की आवश्यकता नहीं पड़ती और वे आत्मनिर्भर होकर अपने सारे काम स्वयं करने लगे हैं। जिस व्यक्ति को कभी लाचार समझकर उपेक्षित किया जाता था, आज वही सोमारू राम अपने हाथों से अपने और अपने परिवार के लिए घर का निर्माण कर रहे हैं तथा खेत के कार्यों में भी हाथ बंटा रहे हैं।
इस अविश्वसनीय बदलाव पर भावुक होते हुए सोमारू राम ने कहा कि पहले उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देता था और वे दूसरों पर आश्रित थे, लेकिन इस सफल उपचार ने उन्हें नई जिंदगी बख्शी है, जिसके लिए वे स्वास्थ्य विभाग और शासन का हृदय से आभार प्रकट करते हैं। यह प्रेरक मामला सिद्ध करता है कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रियता और समय पर की गई स्क्रीनिंग ग्रामीण अंचलों में असहाय बुजुर्गों के जीवन में स्वाभिमान और नई ऊर्जा का संचार कर सकती है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कृषि मंत्री नेताम के सख्त निर्देश – रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान

October 16, 2026

’किसानों को टोकन से लेकर धान विक्रय तक किसी भी स्तर पर न हो परेशानी’-मंत्री दयाल दास 

October 16, 2026

मुख्य सचिव ने नियद-नेल्ला-नार और बस्तर मुन्ने 2.0 के कार्यों की समीक्षा की

October 16, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कृषि मंत्री नेताम के सख्त निर्देश – रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान
  • ’किसानों को टोकन से लेकर धान विक्रय तक किसी भी स्तर पर न हो परेशानी’-मंत्री दयाल दास 
  • मुख्य सचिव ने नियद-नेल्ला-नार और बस्तर मुन्ने 2.0 के कार्यों की समीक्षा की
  • सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : पीएम किसान सम्मान निधि बनी गंगाधर साहू की खेती का सहारा, खाद-बीज की खरीदी और कृषि कार्यों में मिल रही मदद
  • सेवा संकल्प अभियान: पीएम आवास योजना से नरेन्द्र साहू का पक्का घर बनाने का सपना हुआ साकार

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.