Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

’किसानों को टोकन से लेकर धान विक्रय तक किसी भी स्तर पर न हो परेशानी’-मंत्री दयाल दास 

October 16, 2026

मुख्य सचिव ने नियद-नेल्ला-नार और बस्तर मुन्ने 2.0 के कार्यों की समीक्षा की

October 16, 2026

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : पीएम किसान सम्मान निधि बनी गंगाधर साहू की खेती का सहारा, खाद-बीज की खरीदी और कृषि कार्यों में मिल रही मदद

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 16
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सेवा संकल्प अभियान: पीएम आवास योजना से नरेन्द्र साहू का पक्का घर बनाने का सपना हुआ साकार
रायपुर

सेवा संकल्प अभियान: पीएम आवास योजना से नरेन्द्र साहू का पक्का घर बनाने का सपना हुआ साकार

Author AuthorBy Author AuthorOctober 16, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, अब सुरक्षित और सुविधाजनक घर में रह रहा परिवार
उज्ज्वला योजना से रसोई गैस और स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय की सुविधा, तीन योजनाओं ने बदली परिवार की जिंदगी

publicuwatch24.-रायपुर। कभी खपरे और टीन की छत वाले कच्चे मकान में रहने वाले जांजगीर-चांपा जिले के नरेन्द्र साहू के परिवार को अब अपना पक्का आशियाना मिल गया है। बरसात के दिनों में घर की छत से पानी टपकने और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण बेहतर आवास की चिंता अब उनके जीवन से दूर हो गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से उनका पक्के घर का सपना साकार हुआ है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से एलपीजी गैस कनेक्शन और स्वच्छ भारत मिशन से घर में शौचालय की सुविधा मिलने से परिवार के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
अकलतरा विकासखंड की ग्राम पंचायत तरौद निवासी श्री नरेन्द्र साहू पहले अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। घर की छत खपरे और टीन की होने के कारण बरसात के मौसम में पानी टपकता था, जिससे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं पक्का मकान बनवाना उनके लिए संभव नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उनके परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आई।
वर्ष 2024-25 में मिली आवास की स्वीकृति, पूरा हुआ वर्षों पुराना सपना
वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत श्री नरेन्द्र साहू का आवास स्वीकृत हुआ। योजना के तहत मिली सहायता से उन्होंने अपने पक्के मकान का निर्माण पूरा कराया। अब उनका परिवार अपने घर में सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में जीवनयापन कर रहा है। जिस परिवार को कभी बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने की चिंता सताती थी, उसे अब स्थायी आवास की सुविधा मिल गई है।
श्री साहू के लिए पक्का मकान केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार बन गया है। अपने घर का सपना पूरा होने से परिवार को लंबे समय से चली आ रही आवास संबंधी परेशानियों से राहत मिली है।
उज्ज्वला योजना से धुएं से राहत, घर में शौचालय से बढ़ी सुविधा
प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ श्री नरेन्द्र साहू के परिवार को अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिला है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन मिलने से खाना बनाना अधिक सुविधाजनक हुआ है और पारंपरिक चूल्हे के धुएं से राहत मिली है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत घर में शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से परिवार को स्वच्छता और दैनिक जीवन में सहूलियत मिली है।
इस प्रकार पक्का आवास, रसोई गैस और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं ने मिलकर परिवार के रहन-सहन में महत्वपूर्ण सुधार किया है। इन सुविधाओं से परिवार को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण प्राप्त हुआ है।
“पक्का घर मिलने से हमारे परिवार की बड़ी चिंता दूर हो गई”
श्री नरेन्द्र साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि पहले कच्चे मकान में रहने के कारण विशेषकर बारिश के मौसम में काफी परेशानी होती थी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का घर बनाना मुश्किल था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से उनका यह सपना पूरा हो गया। अब परिवार अपने पक्के घर में बेहतर सुविधाओं के साथ रह रहा है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिली सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।
तीन योजनाओं के लाभ से परिवार के जीवन में आया बदलाव
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्री नरेन्द्र साहू की यह ‘सेवा की कहानी’ दर्शाती है कि जरूरतमंद परिवारों तक विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचने से उनके जीवन में व्यापक और सकारात्मक बदलाव आता है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से पक्का घर, उज्ज्वला योजना से रसोई गैस और स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय की सुविधा ने उनके परिवार की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कभी बरसात में टपकती छत के नीचे रहने वाले श्री नरेन्द्र साहू के लिए आज अपना पक्का घर सुरक्षित जीवन, आत्मसम्मान और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत बन गया है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

’किसानों को टोकन से लेकर धान विक्रय तक किसी भी स्तर पर न हो परेशानी’-मंत्री दयाल दास 

October 16, 2026

मुख्य सचिव ने नियद-नेल्ला-नार और बस्तर मुन्ने 2.0 के कार्यों की समीक्षा की

October 16, 2026

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : पीएम किसान सम्मान निधि बनी गंगाधर साहू की खेती का सहारा, खाद-बीज की खरीदी और कृषि कार्यों में मिल रही मदद

October 16, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ’किसानों को टोकन से लेकर धान विक्रय तक किसी भी स्तर पर न हो परेशानी’-मंत्री दयाल दास 
  • मुख्य सचिव ने नियद-नेल्ला-नार और बस्तर मुन्ने 2.0 के कार्यों की समीक्षा की
  • सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : पीएम किसान सम्मान निधि बनी गंगाधर साहू की खेती का सहारा, खाद-बीज की खरीदी और कृषि कार्यों में मिल रही मदद
  • सेवा संकल्प अभियान: पीएम आवास योजना से नरेन्द्र साहू का पक्का घर बनाने का सपना हुआ साकार
  • ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ से सोमारू राम को मिली नई जिंदगी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.