Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

October 25, 2026

‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 25, 2026

झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, October 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
दुर्ग

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

Author AuthorBy Author AuthorOctober 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क, मोंगरी से भाठापारा मार्ग पर वर्षों की कीचड़ व गड्ढों की परेशानी होगी दूर

Panchayattantra24.com-बालोद। ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने और बारहमासी सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम पंचायत मोंगरी में वर्षों से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिलने के बाद मौके पर तीव्र गति से कार्य कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मोंगरी से भाठापारा तक 1.080 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 84.53 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस पक्की सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है।
बदहाल मार्ग और हादसों से मिलेगी मुक्ति
ग्राम पंचायत मोंगरी के सरपंच रोशन लाल सोनवानी ने बताया कि बाजार चौक से हाई स्कूल होते हुए जाने वाला यह मार्ग लंबे समय से अत्यधिक जर्जर और बदहाल था। बारिश के दिनों में रास्ते में दलदल और गड्ढों के कारण चलना बेहद जोखिमभरा हो जाता था। खराब सड़क के कारण स्कूल आते समय विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को आने-जाने में परेशानी होती थी। इसके अलावा आपातकालीन परिस्थितियों में गर्भवती माताओं एवं गंभीर मरीजों को ले जाना किसी चुनौती से कम नहीं था। ग्रामीणों की लगातार मांग को संज्ञान में लेते हुए शासन द्वारा 84.53 लाख रुपये की लागत से पक्की सड़क की स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है, जिससे पूरे गांव में खुशी की लहर है।
अस्पताल और चारपहिया वाहनों की राह हुई सुगम
उपसरपंच खिलेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि पूर्व में पक्की सड़क के अभाव में गांव के इस हिस्से में किसी भी चारपहिया वाहन या एंबुलेंस के आने में समस्या होती थी। उन्होंने कहा कि गांव में पहली बार व्यवस्थित ढंग से इतनी मजबूत सड़क का निर्माण होते देख ग्रामीण बेहद उत्साहित हैं। यह मार्ग बनने के बाद अब आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं गांव तक बिना किसी बाधा के सीधे पहुंच सकेंगी।
अंतिम छोर के मोहल्ले और स्कूल को सीधा लाभ
वार्ड क्रमांक 12 के निवासी बिसम्भर राम साहू ने बताया कि उनका घर इस सड़क के अंतिम छोर पर स्थित है। मार्ग न होने से दो प्रमुख वार्डों के निवासियों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी कष्ट का सामना करना पड़ता था। अब पक्की सड़क तैयार होने से मोहल्लेवासियों के साथ-साथ हाई स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सुगम आवागमन का सीधा लाभ मिलेगा।
ग्राम पंचायत मोंगरी के सरपंच रोशन लाल सोनवानी, उपसरपंच खिलेश्वर प्रसाद साहू तथा वार्डवासी बिसम्भर राम साहू सहित ग्रामवासियों ने गांव की बरसों पुरानी मांग को पूरा कर 84.53 लाख रुपये की लागत से पक्की सड़क की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

स्वामी आत्मानंद स्कूल कन्नेवाडा में दो पालियों में आयोजित हुआ ’मिशन वात्सल्य’ एवं ’मिशन शक्ति’ जागरूकता शिविर

October 24, 2026

दिवाली से पहले दुर्ग-भिलाई में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट

October 24, 2026

गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास

October 19, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
  • ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त
  • सिरोही नस्ल के बकरे ने बदली बृजलाल की तकदीर
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.