Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बालिका@Work कार्यक्रम: सुकमा के 30 स्कूली बच्चों ने समझी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

October 26, 2026

शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026

सेवा सेतु केंद्र से प्रमिला कोसले को मिली राहत, कम समय में बना विवाह प्रमाण पत्र; आधार कार्ड में नाम सुधारना हुआ आसान

October 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, October 26
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रधानमंत्री आवास योजना से जयानंदन दास का पक्के घर का सपना हुआ साकार, कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति
सरगुजा

प्रधानमंत्री आवास योजना से जयानंदन दास का पक्के घर का सपना हुआ साकार, कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति

Author AuthorBy Author AuthorOctober 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

कभी बरसात में टपकती छत और सीलन से थे परेशान, अब प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना
ग्राम पंचायत कोटया के जयानंदन दास की बदली जिंदगी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद

panchayattantra24.-अम्बिकापुर । कभी मिट्टी के कच्चे मकान में बरसात की बूंदों से बचने की चिंता, तो कभी सीलन, छत टपकने और मकान के क्षतिग्रस्त होने का डर। हर बारिश अपने साथ नई परेशानियां लेकर आती थी। लेकिन अब ये परेशानियां बीते दिनों की बात हो गई हैं। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटया निवासी जयानंदन दास की, जिनके जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने एक सुखद बदलाव लाया है। वर्षों से पक्के मकान का सपना संजोए जयानंदन दास आज अपने पक्के आवास में सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
मिट्टी के घर में हर बरसात बन जाती थी चुनौती
अपने पुराने दिनों को याद करते हुए जयानंदन दास बताते हैं कि पहले उनका मकान मिट्टी का बना हुआ था। बरसात के दिनों में पानी और सीलन से काफी परेशानी होती थी। घर में चूहों का डर बना रहता था और कच्चे मकान के क्षतिग्रस्त होने की चिंता भी सताती थी। बारिश के मौसम में घर को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती थी। कभी मकान की टूट-फूट तो कभी मरम्मत की जरूरत से परिवार परेशान रहता था।
जयानंदन दास बताते हैं कि कच्चे मकान में रहने के दौरान उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पक्के घर की चाहत तो थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनकी इस चाहत को हकीकत में बदल दिया है।
अब न बारिश के पानी की चिंता, न बार-बार मरम्मत की परेशानी
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जयानंदन दास को पक्का आवास मिला, जिसका निर्माण उन्होंने पूरा कर लिया है। आज उनका परिवार पक्की छत के नीचे सुरक्षित महसूस कर रहा है। बरसात के दिनों में पानी और सीलन की परेशानी से राहत मिली है। अब उन्हें पहले की तरह बार-बार मकान की मरम्मत कराने की चिंता नहीं सताती।
जयानंदन दास के लिए यह पक्का मकान केवल चारदीवारी और छत नहीं, बल्कि वर्षों की परेशानियों से मिली राहत और सुरक्षित भविष्य का आधार है। अपने घर को देखकर उनके चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलकती है।
जयानंदन दास बोले- विष्णु भईया के कारण मिला पक्का आवास, बहुत-बहुत धन्यवाद
अपने पक्के आवास को लेकर खुशी जाहिर करते हुए जयानंदन दास स्थानीय बोली में कहते हैं, “पहिली मिट्टी के घर रहिस सर, बहुत समस्या रहिस। बरखा पानी म परेशानी होवत रहिस, चूहे घर मन घलो दिक्कत रहिस। अब पक्का घर बन गे हे, पानी ले बचत हन, अब मरम्मत के चिंता नइ हे। प्रधानमंत्री आवास योजना ले मोला आवास मिलिस हे, एकर बर विष्णु भईया ला बहुत-बहुत धन्यवाद।”
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से गांव के अन्य पात्र परिवारों के भी पक्के मकान बन रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से गरीब परिवारों का अपने पक्के घर में रहने का सपना पूरा हो रहा है।
पक्के आवास ने दी सुरक्षित जीवन की नई उम्मीद
जयानंदन दास की सेवा की कहानी बताती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) किस तरह जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। कच्चे मकान की परेशानियों से निकलकर पक्के घर तक का उनका सफर केवल आवास निर्माण की उपलब्धि नहीं, बल्कि सुरक्षित जीवन, सम्मान और सुकून की नई शुरुआत है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

महतारी वंदन योजना से दीपिका दास को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, सिलाई कार्य से बढ़ाई परिवार की आमदनी

October 26, 2026

शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका- संभागायुक्त नरेद्र कुमार दुग्गा

October 24, 2026

वर्दी में गंभीर लापरवाही! नशे में धुत मिले ASI और आरक्षक, पास में लावारिस पड़ी थी INSAS राइफल; वीडियो वायरल

October 19, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बालिका@Work कार्यक्रम: सुकमा के 30 स्कूली बच्चों ने समझी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
  • शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • सेवा सेतु केंद्र से प्रमिला कोसले को मिली राहत, कम समय में बना विवाह प्रमाण पत्र; आधार कार्ड में नाम सुधारना हुआ आसान
  • प्रधानमंत्री आवास योजना से जयानंदन दास का पक्के घर का सपना हुआ साकार, कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति
  • महतारी वंदन योजना से दीपिका दास को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, सिलाई कार्य से बढ़ाई परिवार की आमदनी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.