Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुंगेली के हर्ष शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर लगातार दूसरे साल चयन, दिल्ली में बैडमिंटन कोर्ट पर दिखाएंगे दम

October 26, 2026

राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज, फुटबॉल एवं खो-खो खेलों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

October 26, 2026

धान की खेती के साथ मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर

October 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, October 26
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बालिका@Work कार्यक्रम: सुकमा के 30 स्कूली बच्चों ने समझी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
छत्तीसगढ़

बालिका@Work कार्यक्रम: सुकमा के 30 स्कूली बच्चों ने समझी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

Author AuthorBy Author AuthorOctober 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-सुकमा। बालिका@work कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण केंद्र के द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) सुकमा के 30 स्कूली बच्चों के दल ने जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर (सखी) का भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और स्कूली बच्चों को वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, इसके उद्देश्यों से अवगत कराना तथा उन्हें महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देना था।
भ्रमण के दौरान सेंटर की प्रशासिका एवं कर्मचारियों ने बच्चों को विस्तार से बताया कि हिंसा से प्रभावित और संकटग्रस्त महिलाओं तथा बच्चों को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता, विधिक सहायता, मनोसामाजिक परामर्श और अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि कैसे यह केंद्र महिलाओं और बच्चों की तत्काल सहायता और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करता है।
बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ सेंटर के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और उपस्थित कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हेल्पलाइन सेवाओं की भूमिका और इसके कार्य करने के तरीके को भी समझा। केंद्र के अधिकारियों ने बच्चों के प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक बताया और कहा कि ऐसे आयोजनों से बालिकाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ती है। भ्रमण दल में RMSA सुकमा के प्रतिनिधि, शिक्षक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।“

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा सेतु केंद्र से प्रमिला कोसले को मिली राहत, कम समय में बना विवाह प्रमाण पत्र; आधार कार्ड में नाम सुधारना हुआ आसान

October 26, 2026

महतारी वंदन योजना से माधुरी पाडे के जीवन में आई खुशियों की नई रोशनी, दिवाली पर अपने हाथों से बना रहीं मिट्टी के दीये

October 26, 2026

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया

October 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुंगेली के हर्ष शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर लगातार दूसरे साल चयन, दिल्ली में बैडमिंटन कोर्ट पर दिखाएंगे दम
  • राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज, फुटबॉल एवं खो-खो खेलों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
  • धान की खेती के साथ मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर
  • एनआईबीएसएम रायपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता पर दिया जोर
  • बालिका@Work कार्यक्रम: सुकमा के 30 स्कूली बच्चों ने समझी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.