Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल, ग्रामीण आजीविका और महिला उद्यमिता के नए अवसर विकसित करने पर जोर

October 27, 2026

पत्थरों में जान डालने वाले मूर्तिकार की बेटी के सपनों को मिला नया आकार मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी ऐश्वर्या की शिक्षा का सहारा

October 27, 2026

छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ’जल जीवन मिशन से बदली रायगढ़ के वनांचल ग्राम नूनदरहा की तस्वीर’,’पानी लाने की परेशानी से मुक्त होकर महिलाएं बचा रहीं समय और श्रम’
रायपुर

’जल जीवन मिशन से बदली रायगढ़ के वनांचल ग्राम नूनदरहा की तस्वीर’,’पानी लाने की परेशानी से मुक्त होकर महिलाएं बचा रहीं समय और श्रम’

Author AuthorBy Author AuthorOctober 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.- रायपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने से ग्रामीण परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के वनांचल ग्राम नूनदरहा में जल जीवन मिशन के तहत शुरू हुई नल जल प्रदाय योजना ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या को दूर करने में मदद की है। कभी पानी जुटाने के लिए सुबह से मशक्कत करने वाली गांव की महिलाओं को अब घर पर ही पानी उपलब्ध हो रहा है।
ग्राम नूनदरहा में योजना लागू होने से पहले घर के पास पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूर जाना पड़ता था। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ता था। गर्मी के दिनों में पारंपरिक जल स्रोतों में पानी कम होने से परेशानी और बढ़ जाती थी। गांव की श्रीमती शांति चौहान भी इसी परेशानी से जूझती थीं। घर तक नल से पानी पहुंचने के बाद अब उन्हें पानी के इंतजाम के लिए पहले की तरह दूर नहीं जाना पड़ता। इससे उनके दैनिक कामकाज में आसानी हुई है और परिवार को भी राहत मिली है। योजना से ग्राम नूनदरहा के परिवारों को घर पर ही पेयजल उपलब्ध होने लगा है। इससे पानी लाने के लिए लगने वाले समय और श्रम में कमी आई है। साथ ही घरों में खाना बनाने, बर्तन साफ करने और व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे रोजमर्रा के कार्यों के लिए पानी की उपलब्धता भी आसान हुई है।
’331 परिवारों तक पहुंची योजना की सुविधा’
तमनार विकासखंड का ग्राम नूनदरहा जिला मुख्यालय रायगढ़ से लगभग 47 किलोमीटर दूर स्थित है। गांव में कुल 331 परिवार निवासरत हैं और यहां की आबादी 1,281 है। जल जीवन मिशन के तहत नल जल प्रदाय व्यवस्था से गांव में घरों तक पेयजल पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य भी ग्रामीण परिवारों को घर पर नल से पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें पानी जुटाने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पत्थरों में जान डालने वाले मूर्तिकार की बेटी के सपनों को मिला नया आकार मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी ऐश्वर्या की शिक्षा का सहारा

October 27, 2026

छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी

October 27, 2026

जल जीवन मिशन ने बदली ग्रामीणों की दिनचर्या, हैंडपंप की कतारों और पानी ढोने की मशक्कत से राहत

October 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल, ग्रामीण आजीविका और महिला उद्यमिता के नए अवसर विकसित करने पर जोर
  • पत्थरों में जान डालने वाले मूर्तिकार की बेटी के सपनों को मिला नया आकार मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी ऐश्वर्या की शिक्षा का सहारा
  • छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • ’जल जीवन मिशन से बदली रायगढ़ के वनांचल ग्राम नूनदरहा की तस्वीर’,’पानी लाने की परेशानी से मुक्त होकर महिलाएं बचा रहीं समय और श्रम’
  • जल जीवन मिशन ने बदली ग्रामीणों की दिनचर्या, हैंडपंप की कतारों और पानी ढोने की मशक्कत से राहत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.