Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

तूफानी बारिश के बीच 15 किमी पैदल चलकर मैनपुर पहुंचे स्कूली बच्चे, अधूरे स्कूल भवन को लेकर SDM-BEO कार्यालय का घेराव

October 28, 2026

छत्तीसगढ़ में पुरानी नीति के तहत ही होगी धान खरीदी, 21 क्विंटल तक बोनस पर फैसला नहीं -कृषि मंत्री रामविचार नेताम

October 28, 2026

बच्चों की सुरक्षा के साथ प्रतिभा, कौशल और आत्मविश्वास को मिले पूरा अवसर: डॉ. वर्णिका शर्मा

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत से पेयजल व्यवस्था बहाल
छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत से पेयजल व्यवस्था बहाल

Author AuthorBy Author AuthorOctober 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

गोहरापदर के डाकोपारा में ग्रामीणों को फिर मिलने लगा नियमित पेयजल

panchayattantra24.-गरियाबंद। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनसेवाओं को बेहतर बनाने में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रभावी भूमिका निभा रही है। इसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोहरापदर के वार्ड क्रमांक 01 डाकोपारा में पेयजल संबंधी समस्या का समाधान किया गया है। जल जीवन मिशन के तहत स्थापित सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों के लिए पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है।
क्रेडा विभाग के जिला प्रभारी श्री टी.आर. धु्रव ने बताया कि ग्राम गोहरापदर के उपसरपंच श्री मेघराम बघेल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि डाकोपारा में स्थापित सोलर ड्यूल पंप लंबे समय से बंद पड़ा है। इसके साथ ही पानी की टंकी में भी सुधार की आवश्यकता थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। क्रेडा विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने संयंत्र की तकनीकी जांच कर खराबी को दूर किया तथा आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य पूरा किया। इसके बाद सोलर ड्यूल पंप को पुनः कार्यशील कर दिया गया। पंप के चालू होने से डाकोपारा में पेयजल आपूर्ति सुचारु हो गई है और ग्रामीणों को राहत मिली है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव ने कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए संतुष्टि पत्र भी उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत पर हुई त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए शासन एवं संबंधित विभाग प्रतिबद्ध हैं। शिकायतों के माध्यम से स्थानीय समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंच रही हैं और आवश्यक कार्रवाई से आम नागरिकों को राहत मिल रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

तूफानी बारिश के बीच 15 किमी पैदल चलकर मैनपुर पहुंचे स्कूली बच्चे, अधूरे स्कूल भवन को लेकर SDM-BEO कार्यालय का घेराव

October 28, 2026

वीबी-जी रामजी योजनांतर्गत जल संसाधनों का आजीविका के साधन के रूप में उपयोग, छह माह में प्रति डबरी औसतन 50 हजार रुपये लाभ का अनुमान

October 28, 2026

मिनीमाता महतारी जतन योजना से कविता ध्रुव को मिली ₹20 हजार की सहायता, बच्चों के पालन-पोषण में मिलेगी राहत

October 28, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • तूफानी बारिश के बीच 15 किमी पैदल चलकर मैनपुर पहुंचे स्कूली बच्चे, अधूरे स्कूल भवन को लेकर SDM-BEO कार्यालय का घेराव
  • छत्तीसगढ़ में पुरानी नीति के तहत ही होगी धान खरीदी, 21 क्विंटल तक बोनस पर फैसला नहीं -कृषि मंत्री रामविचार नेताम
  • बच्चों की सुरक्षा के साथ प्रतिभा, कौशल और आत्मविश्वास को मिले पूरा अवसर: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • रायपुर में महिला आयोग की जनसुनवाई: 28 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 7 मामलों का निराकरण कर नस्तीबद्ध किया गया
  • सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की प्रगति की वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की समीक्षा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.