Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘इम्पेटस-2026’ में उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत, मुख्य सचिव विकासशील ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

October 29, 2026

जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

October 29, 2026

लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल डेका ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्काउटर-गाइडर भी सम्मानित

October 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सरिया अंचल की विकास परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की समीक्षा
रायपुर

सरिया अंचल की विकास परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की समीक्षा

Author AuthorBy Author AuthorOctober 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश
विद्युत, पेयजल, अमृत मिशन, अस्पताल और सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर की चर्चा

panchayattantra24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया अंचल में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और स्वीकृत कार्यों को गति देते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
विद्युत, पेयजल और अमृत मिशन के कार्यों की समीक्षा
बैठक में राजपुर 132 केवी विद्युत परियोजना, अमृत मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों तथा क्षेत्र में जल स्तर से जुड़ी स्थिति और समस्याओं पर चर्चा हुई। चौधरी ने संबंधित विभागों को कार्यों की नियमित निगरानी करने और सामने आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
जिन स्वीकृत कार्यों के टेंडर जारी हो चुके हैं, उनकी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए। सरिया क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और उनकी अद्यतन जानकारी उपलब्ध रखने पर भी जोर दिया गया।
अस्पताल और सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
नर्सिंग कॉलेज की निर्माण प्रक्रिया और 100 बिस्तरों के अस्पताल के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। मंत्री ने संबंधित विभाग को निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन सड़कों के संबंध में भी चर्चा हुई। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित
समय-सीमा में पूरा करने को कहा।
समीक्षा बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सारंगढ़, तहसीलदार सरिया एवं बरमकेला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सरिया सहित जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, विद्युत विभाग और सीएसईबी के संबंधित अधिकारियों को सरिया क्षेत्र के कार्यों की अद्यतन जानकारी एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘इम्पेटस-2026’ में उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत, मुख्य सचिव विकासशील ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

October 29, 2026

जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

October 29, 2026

लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल डेका ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्काउटर-गाइडर भी सम्मानित

October 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘इम्पेटस-2026’ में उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत, मुख्य सचिव विकासशील ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
  • जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
  • लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल डेका ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्काउटर-गाइडर भी सम्मानित
  • सरिया अंचल की विकास परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की समीक्षा
  • गंगरेल जलाशय में पलटी मछुआरे की नाव, ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने बबलू निषाद को सुरक्षित बचाया

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.