Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 मामलों का निराकरण

October 29, 2026

एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

October 29, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

October 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
रायपुर

जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

Author AuthorBy Author AuthorOctober 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

138 घरेलू नल कनेक्शन से ग्रामीण परिवारों को मिली सुविधा, 40 किलोलीटर क्षमता के उच्च स्तरीय जलागार से पेयजल आपूर्ति

महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन

panchayattantra24.-रायपुर। जल जीवन मिशन के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड छुईखदान स्थित ग्राम आमगांव में हर घर नल से जल पहुंचाने की पहल ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। 648 की आबादी वाले इस गांव में 138 घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिए 40 किलोलीटर क्षमता के उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया है। इस सुविधा से ग्रामीण परिवारों को घर पर ही पानी उपलब्ध हो रहा है।
पानी के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी हुई दूर
ग्राम आमगांव में पहले ग्रामीणों को दैनिक उपयोग एवं पेयजल के लिए दूर-दराज के जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। विशेषकर गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता बड़ी चुनौती बन जाती थी। महिलाओं एवं बच्चों को पानी लाने में काफी समय व्यतीत करना पड़ता था, जिससे उनके दैनिक कार्य और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। जल जीवन मिशन के माध्यम से गांव में नल कनेक्शन स्थापित होने के बाद ग्रामीणों को इस परेशानी से राहत मिली है।
महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
घर की चौखट तक नल से पानी पहुंचने से गांव की महिलाओं को विशेष सुविधा मिली है। पहले पानी लाने में लगने वाला समय अब परिवार की देखभाल, बच्चों की शिक्षा, घरेलू कार्यों और आजीविका संबंधी गतिविधियों में उपयोग हो रहा है। इससे ग्रामीण परिवारों की दिनचर्या पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक हुई है।
स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति बढ़ी जागरूकता
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में पेयजल सुविधा के विस्तार के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के उपयोग और जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति तथा ग्रामीण समुदाय की सहभागिता से जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही जल की गुणवत्ता की निगरानी और जलस्रोतों के संरक्षण के महत्व की जानकारी दी जा रही है।
ग्रामीणों ने जताई खुशी
ग्रामवासियों के अनुसार पहले पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब घर में नल से पानी मिलने से दैनिक जीवन आसान हुआ है। पानी लाने में लगने वाले समय की बचत होने से परिवार के अन्य जरूरी कार्यों के लिए अधिक समय मिल रहा है।
हर घर जल से खुशहाल हो रहा आमगांव
ग्राम आमगांव में जल जीवन मिशन के माध्यम से उपलब्ध कराई गई पेयजल सुविधा ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। घर-घर नल कनेक्शन, पेयजल आपूर्ति के लिए निर्मित जलागार, महिलाओं के समय की बचत और स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता ने गांव में सकारात्मक परिवर्तन की नई शुरुआत की है। यह पहल दर्शाती है कि बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण परिवारों के जीवन को अधिक सहज, सुविधाजनक और सम्मानजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 मामलों का निराकरण

October 29, 2026

एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

October 29, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

October 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 मामलों का निराकरण
  • एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण
  • चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘इम्पेटस-2026’ में उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत, मुख्य सचिव विकासशील ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
  • जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.