Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

योजनाओं से हितग्राही महिमा के परिवार को मिला आर्थिक संबल और बेहतर जीवन की नई उम्मीद

November 4, 2026

अस्वच्छता मिलने पर भुवन होटल का खाद्य पंजीयन निरस्त, सुधार तक संचालन बंद; दो प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस

November 4, 2026

बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ : मुख्यमंत्री साय

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 4
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » आधुनिक कृषि यंत्रों से खेती को मिली नई रफ्तार, फार्म मशीनरी बैंक बना अतिरिक्त आय का माध्यम
छत्तीसगढ़

आधुनिक कृषि यंत्रों से खेती को मिली नई रफ्तार, फार्म मशीनरी बैंक बना अतिरिक्त आय का माध्यम

Author AuthorBy Author AuthorNovember 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

फार्म मशीनरी बैंक से बदलेगी खेती की तस्वीर, बोधन कोरेटी बने आधुनिक कृषि के साथ अतिरिक्त आय के उदाहरण

panchayattantra24.-उत्तर बस्तर कांकेर। खेती को आधुनिक एवं लाभकारी बनाने के लिए कृषि में उन्नत तकनीक और कृषि यंत्रों का उपयोग आज समय की आवश्यकता बन गया है। विशेषकर लघु एवं सीमांत किसानों के लिए महंगे कृषि यंत्र खरीदना आसान नहीं होता। ऐसे में कृषि अभियांत्रिकी विभाग की फार्म मशीनरी बैंक योजना किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है। इस योजना का लाभ लेकर कांकेर विकासखंड के ग्राम किरगापाटी निवासी कृषक बोधन कोरेटी ने न केवल अपनी कृषि गतिविधियों को आधुनिक स्वरूप दिया है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी कृषि यंत्रीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की है। राज्योत्सव-2026 के अवसर पर मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के कर कमलों बोधन कोरेटी को टैªक्टर एवं अनुदान राशि का चेक प्रदाय किया गया।
कृषक बोधन कोरेटी ने बताया कि उनके पास कुल 05 एकड़ 35 डिसमिल कृषि भूमि है तथा उनके परिवार में 6 सदस्य हैं। पहले कृषि कार्यों के लिए आवश्यक मशीनरी उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें खेत की तैयारी, बुवाई एवं अन्य कृषि कार्यों के लिए दूसरे किसानों अथवा किराये के कृषि यंत्रों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे समय और श्रम अधिक लगता था तथा खेती की लागत भी बढ़ जाती थी। कृषि कार्यों को आसान बनाने और आय के नए अवसर विकसित करने के उद्देश्य से कोरेटी ने कृषि अभियांत्रिकी विभाग की फार्म मशीनरी बैंक योजना का लाभ लेने का निर्णय लिया। उन्होंने 15 लाख रुपये की कुल परियोजना लागत से फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किया। इसके लिए 12 लाख रुपये का बैंक ऋण प्राप्त किया गया तथा योजना के नियमानुसार ऋण उपरांत 06 लाख रुपये का विभागीय अनुदान प्राप्त होने का प्रावधान है।
कोरेटी के फार्म मशीनरी बैंक में खेती के विभिन्न कार्यों के लिए आधुनिक एवं उन्नत कृषि यंत्र उपलब्ध हैं। इनमंश खेत की तैयारी के लिए ट्रैक्टर एवं रोटावेटर, धान की सीधी बुवाई के लिए डीएसआर सीड ड्रिल, फसल प्रबंधन के लिए स्प्रेयर तथा कटाई एवं गहाई के लिए रीपर और थ्रेशर सहित अन्य कृषि यंत्र शामिल हैं। इन आधुनिक कृषि यंत्रों को किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार किराये पर प्राप्त कर सकेंगे। इससे खेत की तैयारी से लेकर बुवाई, फसल प्रबंधन, कटाई एवं गहाई तक के कार्य समय पर पूरे करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही किसानों को महंगे कृषि यंत्र खरीदने के लिए बड़ी राशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी और श्रम एवं कृषि लागत में भी कमी आएगी। फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना बोधन कोरेटी के लिए खेती के साथ अतिरिक्त आय का नया माध्यम बन गई है। कृषि यंत्रों को किराये पर उपलब्ध कराने से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 03 लाख रुपये अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है। इससे उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। कृषि अभियांत्रिकी विभाग की फार्म मशीनरी बैंक योजना ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने, किसानों की लागत कम करने, समय पर कृषि कार्य संपन्न कराने तथा स्वरोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बोधन कोरेटी की यह सफलता अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

ओड़गी के खालबहारा गांव को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, 1.66 करोड़ रुपये से होगा सड़क एवं पुल-पुलियों का निर्माण

November 3, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, कल मिनी स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

November 2, 2026

राज्योत्सव में गूंजेंगे छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के सुर, लोकगायक निलेश जोगी बांधेंगे समां

November 2, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • योजनाओं से हितग्राही महिमा के परिवार को मिला आर्थिक संबल और बेहतर जीवन की नई उम्मीद
  • अस्वच्छता मिलने पर भुवन होटल का खाद्य पंजीयन निरस्त, सुधार तक संचालन बंद; दो प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ : मुख्यमंत्री साय
  • दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची खुशियों की सौगात, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी
  • आधुनिक कृषि यंत्रों से खेती को मिली नई रफ्तार, फार्म मशीनरी बैंक बना अतिरिक्त आय का माध्यम

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.