Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ओड़गी के खालबहारा गांव को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, 1.66 करोड़ रुपये से होगा सड़क एवं पुल-पुलियों का निर्माण

November 3, 2026

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में राज्योत्सव का भव्य आयोजन, खाद्य मंत्री श्री बघेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

November 3, 2026

सांसद श्रीमती चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं से संबंधित स्टॉल का किया अवलोकन

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 3
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ओड़गी के खालबहारा गांव को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, 1.66 करोड़ रुपये से होगा सड़क एवं पुल-पुलियों का निर्माण
छत्तीसगढ़

ओड़गी के खालबहारा गांव को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, 1.66 करोड़ रुपये से होगा सड़क एवं पुल-पुलियों का निर्माण

Author AuthorBy Author AuthorNovember 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

खालबहारा मेन रोड से पंचायत भवन तक 1.50 किलोमीटर मार्ग का होगा निर्माण

1 करोड़ 65 लाख 85 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

panchayattantra24.-सूरजपुर। सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम पंचायत खालबहारा में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से खालबहारा मेन रोड से पंचायत भवन तक 1.50 किलोमीटर लंबे मार्ग का पुल-पुलियों सहित निर्माण स्वीकृत हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य के लिए 1 करोड़ 65 लाख 85 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इस मार्ग के निर्माण से ग्रामवासियों को पंचायत भवन तक पहुंचने में सुविधा होगी। पंचायत भवन ग्रामीणों के लिए स्थानीय स्तर पर विभिन्न कामों और बैठकों का प्रमुख केंद्र होता है। सड़क बनने से वहां तक आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। मार्ग में पुल-पुलियों का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे सड़क संपर्क को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
राज्य शासन ने यह स्वीकृति वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल कार्य के अंतर्गत प्रदान की है। स्वीकृति आदेश के अनुसार निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले तकनीकी स्वीकृति और निविदा सहित निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। साथ ही, कार्य शासकीय भूमि पर और उपलब्ध बजट की सीमा के भीतर कराया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क का विस्तार स्थानीय आवागमन और सार्वजनिक सुविधाओं तक पहुंच को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। खालबहारा में स्वीकृत यह निर्माण कार्य इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निर्माण पूरा होने पर ग्राम वासियों को पंचायत भवन तक पहुंचने के लिए बेहतर मार्ग उपलब्ध होगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, कल मिनी स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

November 2, 2026

राज्योत्सव में गूंजेंगे छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के सुर, लोकगायक निलेश जोगी बांधेंगे समां

November 2, 2026

महासमुंद के 1.26 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की सौगात, खातों में पहुंचे 25.45 करोड़ रुपये

October 30, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ओड़गी के खालबहारा गांव को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, 1.66 करोड़ रुपये से होगा सड़क एवं पुल-पुलियों का निर्माण
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में राज्योत्सव का भव्य आयोजन, खाद्य मंत्री श्री बघेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
  • सांसद श्रीमती चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं से संबंधित स्टॉल का किया अवलोकन
  • राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ : सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने किया विभिन्न विभागों द्वारा लगाएं गए स्टॉल का अवलोकन
  • पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल के खाते में पहुंचे 10 लाख रुपये, 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मिली एकमुश्त सहायता

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.