Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ओड़गी के खालबहारा गांव को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, 1.66 करोड़ रुपये से होगा सड़क एवं पुल-पुलियों का निर्माण

November 3, 2026

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में राज्योत्सव का भव्य आयोजन, खाद्य मंत्री श्री बघेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

November 3, 2026

सांसद श्रीमती चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं से संबंधित स्टॉल का किया अवलोकन

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 3
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में राज्योत्सव का भव्य आयोजन, खाद्य मंत्री श्री बघेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
रायपुर

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में राज्योत्सव का भव्य आयोजन, खाद्य मंत्री श्री बघेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

Author AuthorBy Author AuthorNovember 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के गौरवशाली अवसर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के राज फतेह सिंह खेल मैदान में राज्योत्सव 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक है।
मुख्य अतिथि बघेल ने राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों एवं विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी ली तथा विभिन्न कार्यक्रमों के उद्घाटन में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। जनकल्याण और विकास के कार्यों में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, लोकसंस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की मनमोहक छटा बिखरी। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राज्योत्सव को उत्साह और उल्लास से सराबोर कर दिया। लोक कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक कला और लोकजीवन की सुंदर झलक प्रस्तुत की। खाद्य मंत्री बघेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया तथा कलाकारों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों की सराहना की।
खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान केवल उसकी प्राकृतिक संपदा और विकास की संभावनाओं से ही नहीं, बल्कि यहां की अनूठी लोकसंस्कृति, परंपराओं, कला और मेहनतकश लोगों से भी है। राज्योत्सव हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ प्रदेश की विकास यात्रा पर गर्व करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों तथा समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ विकास की इस यात्रा में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि सामूहिक संकल्प, एकजुटता और जनभागीदारी से ही छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। राज्योत्सव का यह भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता, लोकपरंपराओं और विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक बना।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सांसद श्रीमती चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं से संबंधित स्टॉल का किया अवलोकन

November 3, 2026

राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ : सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने किया विभिन्न विभागों द्वारा लगाएं गए स्टॉल का अवलोकन

November 3, 2026

पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल के खाते में पहुंचे 10 लाख रुपये, 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मिली एकमुश्त सहायता

November 3, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ओड़गी के खालबहारा गांव को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, 1.66 करोड़ रुपये से होगा सड़क एवं पुल-पुलियों का निर्माण
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में राज्योत्सव का भव्य आयोजन, खाद्य मंत्री श्री बघेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
  • सांसद श्रीमती चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं से संबंधित स्टॉल का किया अवलोकन
  • राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ : सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने किया विभिन्न विभागों द्वारा लगाएं गए स्टॉल का अवलोकन
  • पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल के खाते में पहुंचे 10 लाख रुपये, 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मिली एकमुश्त सहायता

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.