Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ओड़गी के खालबहारा गांव को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, 1.66 करोड़ रुपये से होगा सड़क एवं पुल-पुलियों का निर्माण

November 3, 2026

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में राज्योत्सव का भव्य आयोजन, खाद्य मंत्री श्री बघेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

November 3, 2026

सांसद श्रीमती चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं से संबंधित स्टॉल का किया अवलोकन

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 3
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सांसद श्रीमती चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं से संबंधित स्टॉल का किया अवलोकन
रायपुर

सांसद श्रीमती चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं से संबंधित स्टॉल का किया अवलोकन

Author AuthorBy Author AuthorNovember 3, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 26 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के कर कमलों से हुआ। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक महासमुंद  योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष  चंद्रहास चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति के अध्यक्ष  रामलाल चौहान, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, भारत स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष  येतराम साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर,सदस्य श्रीमती विजय लक्ष्मी जांगड़े, नगरपालिका सरायपाली अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती चंद्र कुमार पटेल, नगरपालिका महासमुंद उपाध्यक्ष  देवीचंद राठी,  आनंद साहू,  महेंद्र सिक्का,  प्रशांत श्रीवास्तव,  महेंद्र जैन, सुधा साहू, गणमान्य अतिथि, कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर  जगन्नाथ वर्मा,  सचिन भूतड़ा,  रवि कुमार साहू सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिलेवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की जनहितकारी पहल से प्रदेश के सभी वर्गों में सकारात्मक वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे की भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकास और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।
सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय है। उनके दूरदर्शी निर्णय से छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य के रूप में पहचान मिली। उन्होंने  वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के हित में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। साथ ही सड़क, आवास, स्कूल, पंचायत और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने राज्योत्सव के सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की और नागरिकों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर विकास में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने सिरपुर को यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल करने पर जिले वासियों को बधाई दी।
महासमुंद विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा ने राज्योत्सव के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन कर रही है। इन प्रयासों से समाज के विभिन्न वर्गों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
विधायक  सिन्हा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर प्रदेशवासियों को एक ऐतिहासिक सौगात दी। आज राज्य सरकार उनकी परिकल्पना के अनुरूप प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। समर्थन मूल्य मे 21 क्विंटल धान खरीदी हो या महतारी वंदन की राशि 1 हजार रूपये प्रति माह महिलाओ के खाते मे आ रहा हैं। ये बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब किसान, युवा, महिलाएं और समाज के सभी वर्ग मिलकर विकास की प्रक्रिया में योगदान दें। उन्होंने अंचल में विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चंद्राकर ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता और किसानों को लाभ पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं दीं।
शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने राज्योत्सव की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के समग्र विकास तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शासन की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति के अध्यक्ष रामलाल चौहान ने जिलेवासियों को राज्योत्सव की बधाई देते हुए कहा कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने जिले में विकास कार्यों को गति देने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राज्योत्सव के अवसर पर कहा कि महासमुंद जिले ने विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास के कई आयाम तय किए है और विकास की उंचाईयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि जिले की प्राचीन धरोहर सिरपुर को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया, जो महासमुंद जिले के लिए गौरव की उपलब्धि है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत जिले की लगभग 3 लाख 8 हजार महिलाओं को लाभ मिल रहा है। लखपति दीदी अभियान में निर्धारित लक्ष्य 22,546 के विरुद्ध 32,799 महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिले में 1,17,866 आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। वहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 5,400 से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। मोर गांव-मोर पानी अभियान के अंतर्गत विभिन्न जल संरक्षण कार्यों के माध्यम से लगभग 31 करोड़ लीटर वर्षाजल संचयन क्षमता विकसित की गई है। जिले में 204 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 6 सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी लगभग पूर्णता की ओर है। महासमुंद मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निर्माण भी अंतिम चरण में है। नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए 6.50 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस स्टैंड तथा 3 करोड़ रुपये की लागत से नए नगरपालिका भवन के निर्माण की योजना है।
जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में राज्योत्सव के इस अवसर पर जिले और राज्य की तरक्की की सराहना की और सभी लोगों को राज्योत्सव की बधाई दी। राज्योत्सव में 16 विभागों द्वारा उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु आकर्षक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए जहां नागरिकों को शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इनमें कृषि, उद्यानिकी, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन विभाग और जनसंपर्क सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग के स्टॉल शामिल थे।
राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया तथा लोकनृत्य की प्रस्तुतियां मनमोहक रही।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में राज्योत्सव का भव्य आयोजन, खाद्य मंत्री श्री बघेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

November 3, 2026

राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ : सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने किया विभिन्न विभागों द्वारा लगाएं गए स्टॉल का अवलोकन

November 3, 2026

पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल के खाते में पहुंचे 10 लाख रुपये, 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मिली एकमुश्त सहायता

November 3, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ओड़गी के खालबहारा गांव को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, 1.66 करोड़ रुपये से होगा सड़क एवं पुल-पुलियों का निर्माण
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में राज्योत्सव का भव्य आयोजन, खाद्य मंत्री श्री बघेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
  • सांसद श्रीमती चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं से संबंधित स्टॉल का किया अवलोकन
  • राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ : सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने किया विभिन्न विभागों द्वारा लगाएं गए स्टॉल का अवलोकन
  • पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल के खाते में पहुंचे 10 लाख रुपये, 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मिली एकमुश्त सहायता

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.