Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026

दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत

November 8, 2026

बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
बस्तर

बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

Author AuthorBy Author AuthorNovember 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-बस्तर। दीपावली के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों के बीच पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री करनपुर स्थित CRPF कैंप पहुंचकर सुरक्षाबलों के जवानों के साथ दिवाली की खुशियां मना रहे हैं। उनके आगमन से जवानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि ये पहली दीवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है।
आप सभी मेरे परिवार के सदस्य- PM मोदी
इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरे देश में और दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों भारतीय रोशनी का यह शुभ त्योहार मना रहे हैं। लोग दूर-दूर से अपने घरों में लौट रहे हैं। यह परिवारों और प्रियजनों के लिए एक साथ आने और जश्न मनाने का एक बड़ा अवसर है। मैं भी दिवाली मनाने के लिए आप सबके बीच आया हूं। जो लोग सीमाओं पर और देश के भीतर राष्ट्र की रक्षा करते हैं, राष्ट्र के रक्षक और भारत माता के वीर पुत्र-पुत्रियां, आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं।
साल 2026 की ये दीवाली विशेष है- PM मोदी
वहीं उन्होंने आगे कहा कि साल 2026 की ये दीवाली वाकई विशेष है! ये पहली दीवाली है, जब देश नक्सलवाद-माओवादी आतंक के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका है। ये पहली दीवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है। ये पहली दीवाली है, जब करोड़ों देशवासी नक्सलवाद के भय को परास्त कर चुके हैं।
47 साल बाद, पहली बार ऐसा हुआ है, जब पिछले एक वर्ष में CRPF के एक भी जवान को duty के दौरान जान नहीं गंवानी पड़ी। ये देश की सही नीतियों और दृढ़ इच्छाशक्ति की जीत है। हमने सेवा भाव से नक्सल प्रभावित इलाकों में लोगों के जीवन को बदला। इसलिए, नक्सलवाद से पीड़ित लोग भी सरकार और सुरक्षाबलों के साथ मजबूती से खड़े हुए हैं। आज एक तरफ 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर आए हैं। दूसरी ओर, देश में नक्सली हिंसा का भी अंत हुआ है।
सोशल मीडिया पर दी जवानों के साथ दिवाली मनाने की जानकारी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाने की जानकारी साझा की थी। इसके बाद उनके बस्तर दौरे को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बस्तर में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुबह सोशल मीडिया पर दीपावली की शुभकामनाओं वाला पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।”
इससे पहले 7 नवंबर को प्रधानमंत्री ने लगभग 50 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया था। पारंपरिक परिधान और माथे पर तिलक लगाए पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा था कि दीपोत्सव का पावन त्योहार अंधेरे के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है।
उन्होंने प्रार्थना की थी कि दीपावली और आने वाले दिन सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं। इसी दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि इस बार भी वह जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे।
2014 से जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा निभा रहे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 से लगातार जवानों के साथ दीपावली मनाने की परंपरा निभाते आ रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने साल 2014 में दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन बेस कैंप से की थी। इसके बाद अलग-अलग वर्षों में उन्होंने देश के विभिन्न सीमावर्ती और सैन्य क्षेत्रों में जवानों के साथ दीपावली मनाई।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, ‘बॉर्डर’ के गीत से गूंजा CRPF कैंप

November 8, 2026

पीएम किसान सम्मान निधि से बदली नारायणपुर के नरेन्द्र कुमार की खेती की तस्वीर, खाद-बीज के लिए नहीं होना पड़ता परेशान

November 7, 2026

जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता में बस्तर के मेधावी विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, उत्पला ने 94 अंक लेकर हासिल किया प्रथम स्थान

November 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय
  • दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत
  • बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
  • बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, ‘बॉर्डर’ के गीत से गूंजा CRPF कैंप
  • बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.