Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता; हेलीकॉप्टर से अपने साथ रायपुर लेकर पहुंचे

November 23, 2026

छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा में तकनीकी नवाचार का नया अध्याय, उच्च शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजूकेशन के बीच एमओयू

November 23, 2026

‘वंदे मातरम शिविर’ में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, दिया सफलता का मंत्र

November 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ‘वंदे मातरम शिविर’ में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, दिया सफलता का मंत्र
रायपुर

‘वंदे मातरम शिविर’ में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, दिया सफलता का मंत्र

Author AuthorBy Author AuthorNovember 23, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सप्ताह भर के प्रवास में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला, खानपान, इतिहास, पुरातात्विक वैभव और विकास से हुए रू-ब-रू, उप मुख्यमंत्री से साझा किए अपने अनुभव

panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं ने मुलाकात की। भारत सरकार के ‘वंदे मातरम शिविर’ के तहत त्रिपुरा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से कुल 150 युवा छत्तीसगढ़ आए हुए हैं। सप्ताह भर के भ्रमण के दौरान ये युवा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला, खानपान, इतिहास, पुरातात्विक वैभव और विकास से रू-ब-रू हुए। उन्होंने एक-दूसरे के राज्यों की संस्कृति खानपान और रहन-सहन के बारे में भी जाना। प्रवास के अंतिम दिन उन्होंने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए।

उप मुख्यमंत्री साव ने अपने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में अलग-अलग राज्यों से आए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और उसके नेतृत्व की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर होगी। देश के युवाओं में वह योग्यता, क्षमता और आत्मविश्वास है, जिससे भारत को दुनिया में अग्रणी बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की संस्कृति, सभ्यता और गौरव के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सात दिनों के इस ‘वंदे मातरम शिविर’ से आप केवल अनुभव लेकर नहीं, बल्कि जीवनभर काम आने वाली अनमोल पूंजी लेकर लौट रहे हैं। यहां मिले अनुभव कठिन परिस्थितियों का सामना करने की ताकत और आत्मविश्वास देंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि सात दिनों में आपने 200 दोस्त ही नहीं बनाए, बल्कि देशभर में 200 नए परिवारों से रिश्ते जोड़े हैं। यही आत्मीयता, स्नेह और आपसी जुड़ाव भारत की वास्तविक ताकत है।

साव ने कहा कि भारत की विशेषता उसकी विविधता में एकता है। देश में हर 20-25 किलोमीटर पर भाषा, खानपान और वेशभूषा बदल जाती है, लेकिन इन विविधताओं के बावजूद हम सब एक हैं। भाषा और भूगोल कभी हमारी एकता की सीमा नहीं रहे। उन्होंने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करना ही ‘वंदे मातरम शिविर’ का मूल उद्देश्य है। युवाओं के बीच आपसी जुड़ाव और देश के प्रति समर्पण का भाव जितना मजबूत होगा, भारत उतना ही सशक्त बनेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने की सबसे बड़ी शक्ति आज का युवा है। यदि युवा एकजुट होकर देश का गौरव बढ़ाने के लिए कार्य करें, तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ अपने देश की संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, अध्यात्म और परंपराओं का ज्ञान होना भी आवश्यक है। नई शिक्षा नीति में इन विषयों के समावेश से युवाओं में अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान बढ़ेगा। देश की समृद्ध विरासत और आधुनिक पीढ़ी की प्रतिभा मिलकर भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए साव ने कहा कि जीवन में चुनौतियां हर कदम पर आती हैं। सफलता उसी को मिलती है, जिसमें आत्मविश्वास, धैर्य और विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करने का साहस हो। निराशा और कठिनाइयों से घबराने के बजाय संघर्ष करके आगे बढ़ने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफल होता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे शिविर से मिली ऊर्जा, उत्साह और वंदे मातरम की भावना को जीवनभर बनाए रखें। मेरा युवा भारत (MY Bharat) के राज्य समन्वयक अर्पित तिवारी भी इस दौरान मौजूद थे।

*आदिवासी संग्रहालय, शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय, पुरखौती मुक्तांकन, विधान सभा और सिरपुर का किया भ्रमण*

मेरा युवा भारत, रायपुर द्वारा 17 नवम्बर से 23 नवम्बर तक आयोजित सात दिवसीय “वंदे मातरम् शिविर” में त्रिपुरा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुल 150 युवाओं ने भागीदारी की। शिविर का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक एकता, सामाजिक सेवा-भाव और आधुनिक जीवन-कौशल को एक साथ विकसित करने के साथ ही डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा और उद्यमिता जैसे समसामयिक विषयों पर जागरूक करना था। “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना के अनुरूप शिविर में विभिन्न राज्यों की संस्कृति, खान-पान और परंपराओं को भी मंच दिया गया।

सप्ताह भर के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान छह राज्यों के युवाओं ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात के साथ ही सिरपुर, नवा रायपुर स्थित आदिवासी संग्रहालय, शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय, पुरखौती मुक्तांकन और विधान सभा का भ्रमण कर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला, खानपान, इतिहास, पुरातात्विक वैभव और विकास से रू-ब-रू हुए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से एक-दूसरे की संस्कृति को भी जाना-समझा। युवाओं ने रायपुर में “सियान गुड़ी” (वृद्धाश्रम एवं बालिका गृह) का भ्रमण कर बुजुर्गों और बालिकाओं के साथ समय बिताया। डिजिटल साक्षरता एवं साइबर अपराध और उद्यमिता पर संवादात्मक सत्रों के जरिए उन्हें जागरूक भी किया गया।

छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए युवाओं ने राज्य में जेठौनी तिहार (तुलसी विवाह) की झलकियों के साथ ही रंगोली प्रतियोगिता, विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खाद्य महोत्सव में विभिन्न राज्यों के व्यंजनों के साथ देश की विविध संस्कृतियों और पहलुओं के बारे में जाना-समझा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता; हेलीकॉप्टर से अपने साथ रायपुर लेकर पहुंचे

November 23, 2026

छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा में तकनीकी नवाचार का नया अध्याय, उच्च शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजूकेशन के बीच एमओयू

November 23, 2026

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

November 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता; हेलीकॉप्टर से अपने साथ रायपुर लेकर पहुंचे
  • छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा में तकनीकी नवाचार का नया अध्याय, उच्च शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजूकेशन के बीच एमओयू
  • ‘वंदे मातरम शिविर’ में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, दिया सफलता का मंत्र
  • 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार
  • युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने की पहल, श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.