Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने की पहल, श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित

November 23, 2026

समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के 53,378 किसानों ने कराया पंजीयन, पिछले वर्ष की तुलना में 2,474 किसानों की हुई वृद्धि

November 23, 2026

दंतेवाड़ा में विकसित होगी जनजातीय गौरव वाटिका, मेला-मड़ई की परंपरा को सहेजने बनेगी विशेष कार्ययोजना : मंत्री केदार कश्यप

November 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने की पहल, श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित
सरगुजा

युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने की पहल, श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित

Author AuthorBy Author AuthorNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-अम्बिकापुर। मतदाता जागरूकता माह के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा के निर्देशानुसार श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 20 से अधिक छात्र-छात्राओं, महाविद्यालय के कर्मचारीगण एवं ग्राम डिगमा के ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मतदाता पंजीयन एवं मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान नए मतदाताओं के पंजीयन हेतु फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरवाए गए।
स्वीप (SVEEP) नोडल अधिकारी सुमन मिंज के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कैंपस एम्बेसडर निशा निषाद एवं चन्द्र प्रकाश राजवाड़े ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वीप समिति के सदस्य डॉ. अजय कुमार तिवारी,  देवेन्द्र दास सोनवानी एवं श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।
शिविर के सफल संचालन में स्वीप समिति, निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सदस्यों तथा स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इनमें तृप्ति साहू, एकता रानी साहू, जैनेट कुजूर, रागिनी तिवारी, विनय पटेल, अमित कुमार मरावी, श्रवण आयाम, मनीष कुमार रवि एवं गौरी यादव शामिल रहे।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा उसमें आवश्यक संशोधन कराने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही युवाओं को अपने मताधिकार का महत्व समझते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया के जय कुमार साहू को लिखी पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले की सराहना की

November 19, 2026

सरगुजा ओलंपिक का भव्य समापन, तीन दिनों तक खेल मैदानों में दिखा प्रतिभा और उत्साह का संगम

November 7, 2026

कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी

November 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने की पहल, श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित
  • समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के 53,378 किसानों ने कराया पंजीयन, पिछले वर्ष की तुलना में 2,474 किसानों की हुई वृद्धि
  • दंतेवाड़ा में विकसित होगी जनजातीय गौरव वाटिका, मेला-मड़ई की परंपरा को सहेजने बनेगी विशेष कार्ययोजना : मंत्री केदार कश्यप
  • सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं की ली जानकारी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.