Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दंतेवाड़ा में विकसित होगी जनजातीय गौरव वाटिका, मेला-मड़ई की परंपरा को सहेजने बनेगी विशेष कार्ययोजना : मंत्री केदार कश्यप

November 23, 2026

सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

November 23, 2026

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं की ली जानकारी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

November 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » दंतेवाड़ा में विकसित होगी जनजातीय गौरव वाटिका, मेला-मड़ई की परंपरा को सहेजने बनेगी विशेष कार्ययोजना : मंत्री केदार कश्यप
रायपुर

दंतेवाड़ा में विकसित होगी जनजातीय गौरव वाटिका, मेला-मड़ई की परंपरा को सहेजने बनेगी विशेष कार्ययोजना : मंत्री केदार कश्यप

Author AuthorBy Author AuthorNovember 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप
दंतेवाड़ा में विकसित होगी जनजातीय गौरव वाटिका, मेला-मड़ई की परंपरा को सहेजने बनेगी विशेष कार्ययोजना : मंत्री केदार कश्यप

panchayattantra24.-रायपुर। जनजातीय समाज के महानायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की गाथाओं से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा जिले में जनजातीय गौरव वाटिका विकसित की जाएगी। वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर स्थित मेंडका डोबरा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
जनजातीय वीरों के बलिदान और गौरवशाली इतिहास का स्मरण
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, जिससे नई पीढ़ी तक वीरों की गाथाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने देश की आजादी और संस्कृति की रक्षा के लिए हुए संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि 17 नवंबर 1913 को राजस्थान-गुजरात सीमा पर स्थित मानगढ़ पहाड़ी पर संत गोविंद गुरु के नेतृत्व में हुए भील जनजातीय आंदोलन के दौरान ब्रिटिश सेना ने एकत्रित आदिवासियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसे मानगढ़ नरसंहार या आदिवासी जलियांवाला बाग कहा जाता है। इस घटना में लगभग 1,500 जनजातीय लोगों (महिलाओं, पुरुषों और बच्चों) के शहीद होने का उल्लेख मिलता है। साथ ही कोमाराम भीम, अल्लूरी सीताराम राजू और रानी कमलापति के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि भोपाल रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखा जाना ऐतिहासिक विरासत का सम्मान है।
संस्कृति, संग्रहालय भ्रमण और मेला-मड़ई पर निर्देश
जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को लेकर कश्यप ने निम्नलिखित निर्देश दिए। जनजातीय गौरव वाटिका दंतेवाड़ा में विकसित करने के लिए वन विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। स्कूली बच्चों को छत्तीसगढ़ के जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण कराने की व्यवस्था करने को कहा गया। उन्होंने पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण और बेहतर आयोजन के लिए कलेक्टर को विस्तृत रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए गए।
पद्म विभूतियों सहित प्रतिभाओं का सम्मान
समारोह में विधायक चौतराम अटामी ने जनजातीय लोककला और परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया, वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य महानायकों के योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान पद्म सम्मानित डॉ. बुधरी ताती और डॉ. रामचंद्र गोडबोले को शाल और फल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और उपलब्धि हासिल करने वाले स्कूली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनजातीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी। समारोह में जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, मांझी-चालकी, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

November 23, 2026

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं की ली जानकारी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

November 23, 2026

छत्तीसगढ़ पवेलियन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को मिली नई पहचान

November 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • दंतेवाड़ा में विकसित होगी जनजातीय गौरव वाटिका, मेला-मड़ई की परंपरा को सहेजने बनेगी विशेष कार्ययोजना : मंत्री केदार कश्यप
  • सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं की ली जानकारी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
  • छत्तीसगढ़ पवेलियन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को मिली नई पहचान
  • दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.