Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दंतेवाड़ा में विकसित होगी जनजातीय गौरव वाटिका, मेला-मड़ई की परंपरा को सहेजने बनेगी विशेष कार्ययोजना : मंत्री केदार कश्यप

November 23, 2026

सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

November 23, 2026

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं की ली जानकारी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

November 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र
रायपुर

सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

Author AuthorBy Author AuthorNovember 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सुशासन और त्वरित सेवा की मिसाल बनी सेवा सेतु पहल, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सुविधाएं

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की सेवा सेतु पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। इसके जरिए नागरिकों को आवश्यक शासकीय दस्तावेज प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सेवा सेतु के माध्यम से छात्रवृत्ति आवेदन के लिए एक छात्रा को मात्र एक दिन में आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाना त्वरित जनसेवा का उदाहरण बना है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्ती निवासी संग्राम सिंह की पुत्री गंगोत्री को अपनी पढ़ाई से संबंधित छात्रवृत्ति का आवेदन भरने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए यह दस्तावेज जरूरी होने के कारण परिवार को इसे शीघ्र प्राप्त करने की चिंता थी। ऐसे समय में राज्य शासन की सेवा सेतु पहल उनके लिए मददगार साबित हुई।
गंगोत्री के पिता संग्राम सिंह ने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम पंचायत बस्ती, ब्लॉक पेंड्रा रोड स्थित स्थानीय सेवा सेतु केंद्र धनश्याम कंप्यूटर्स एंड चॉइस सेंटर में संपर्क किया। केंद्र के संचालक धनश्याम सोनी ने उनकी आवश्यकता को समझते हुए तत्परता दिखाई और आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की। इसके परिणामस्वरूप गंगोत्री को महज एक दिन में आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।
समय पर आवश्यक दस्तावेज मिलने से गंगोत्री के छात्रवृत्ति आवेदन की राह आसान हो गई। परिवार को भी बड़ी राहत मिली। आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर गंगोत्री के पिता संग्राम सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सेवा सेतु केंद्र द्वारा प्रदान की गई त्वरित सुविधा की सराहना की। उन्होंने कहा कि आवश्यक दस्तावेज इतनी जल्दी उपलब्ध होने से उनकी बेटी की पढ़ाई से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा करने में मदद मिली है।
सेवा सेतु पहल के माध्यम से नागरिकों को उनके निवास क्षेत्र के आसपास ही विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा हो रही है। स्थानीय स्तर पर सेवाओं की उपलब्धता से लोगों के समय और संसाधनों की बचत के साथ शासकीय कार्यों में सुगमता भी बढ़ रही है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गंगोत्री को मात्र एक दिन में आय प्रमाण पत्र मिलने की यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि शासन की जनहितैषी पहल किस प्रकार आम नागरिकों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को समय पर पूरा करने में सहायक बन रही है। सेवा सेतु जैसी व्यवस्थाएं सुशासन की अवधारणा को धरातल पर साकार करते हुए शासन की सेवाओं को आमजन के और करीब ला रही हैं।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

दंतेवाड़ा में विकसित होगी जनजातीय गौरव वाटिका, मेला-मड़ई की परंपरा को सहेजने बनेगी विशेष कार्ययोजना : मंत्री केदार कश्यप

November 23, 2026

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं की ली जानकारी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

November 23, 2026

छत्तीसगढ़ पवेलियन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को मिली नई पहचान

November 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • दंतेवाड़ा में विकसित होगी जनजातीय गौरव वाटिका, मेला-मड़ई की परंपरा को सहेजने बनेगी विशेष कार्ययोजना : मंत्री केदार कश्यप
  • सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं की ली जानकारी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
  • छत्तीसगढ़ पवेलियन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को मिली नई पहचान
  • दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.