Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

November 23, 2026

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर CM साय ने जताई चिंता, बोले- इसे रोकने के लिए जनआंदोलन जरूरी

November 23, 2026

रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान

November 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

Author AuthorBy Author AuthorNovember 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

प्रशासन की पहल से खेल प्रतिभाओं को मिल रहा सुनहरा मंच

panchayattantra24.-सुकमा। बस्तर के दूरस्थ वनांचलों में अब बदलाव की नई तस्वीर खेल के मैदानों में दिखाई दे रही है। कभी नक्सलवाद के प्रभाव के लिए पहचाने जाने वाले इन क्षेत्रों में आज खेल, उमंग और उत्साह की गूंज सुनाई दे रही है। इसकी जीवंत झलक रविवार को हड़मा स्टेडियम सुकमा में आयोजित बस्तर ओलंपिक 2026-27 के विकासखंड स्तरीय मुकाबलों में देखने को मिली। ‘हमारा खेल, हमारा बस्तर, हमारी पहचान’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस खेल महाकुंभ का शुभारंभ महिला आयोग की सदस्य सु दीपिका सोरी, जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, जनपद अध्यक्ष संतोष इडो, उपाध्यक्ष मती रीना पेद्दी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन में युवाओं के साथ महिलाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने खेलों के प्रति ग्रामीण अंचलों में बढ़ते विश्वास और सकारात्मक बदलाव को प्रदर्शित किया।
बस्तर ओलंपिक की सबसे खास तस्वीर महिलाओं की भागीदारी रही। दूरस्थ गांवों से महिलाएं अपने नन्हे बच्चों को गोद में लेकर खेल मैदान पहुंचीं और लंबी दौड़, ऊंची कूद, कबड्डी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, कराटे, वॉलीबॉल एवं रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की शपथ भी दिलाई गई। यह आयोजन साबित कर रहा है कि अब बस्तर के गांवों में खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सहभागिता और प्रतिभा को पहचान दिलाने का सशक्त जरिया बन रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें खिंचवाकर आयोजन की खुशियों में सहभागिता निभाई।
जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों की सुविधा और बेहतर अनुभव को प्राथमिकता देते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दूर-दराज से आने वाले प्रतिभागियों के लिए नाश्ते और पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थान, बैठने की व्यवस्था तथा स्वास्थ्य जांच शिविर की सुविधा सुनिश्चित की गई है। आकर्षक सेल्फी स्टैंड भी खिलाड़ियों और ग्रामीणों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महिला खिलाड़ियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की इस पहल से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल रहा है। खिलाड़ियों ने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। एसडीएम सूरज कश्यप सहित संबंधित अधिकारी मैदान में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी कर रहे हैं।
बस्तर ओलंपिक 2026-27 के तहत 20 से 23 नवंबर तक सुकमा, छिंदगढ़ और कोंटा में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसके पश्चात 26 एवं 27 नवंबर को हड़मा स्टेडियम और पुलिस लाइन मैदान सुकमा में जिला स्तरीय मुकाबले होंगे। जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विभिन्न खेल विधाओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिला प्रशासन की यह पहल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के साथ ही खेलों के माध्यम से नई पीढ़ी को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से जोड़ रही है।
बस्तर ओलंपिक के माध्यम से जिला प्रशासन सुकमा में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ दूरस्थ अंचलों में विश्वास, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को भी मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। खेल के मैदानों में उमड़ता जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि बस्तर अब अपनी पहचान खेल, प्रतिभा और विकास के दम पर गढ़ रहा है। यह आयोजन न केवल वर्तमान की ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच दे रहा है, बल्कि भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इस अवसर पर एसडीएम सूरज कश्यप, जिला खेल अधिकारी कैलाश कश्यप, जनपद सीईओ तरुण बघेल, एपीसी आशीष राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

डिजिटल टोकन और बेहतर इंतजामों से धान बेचना हुआ आसान, किसान श्रवण कुमार के चेहरे पर खुशी

November 23, 2026

दूरस्थ वनांचल के 96 जनजातीय परिवारों को सोलर होम लाइटिंग सिस्टम से मिला लाभ

November 23, 2026

विधायक सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर 154 तीर्थयात्रियों को अयोध्या धाम के लिए किया रवाना मंगलमय, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की दी शुभकामनाएं

November 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ
  • मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर CM साय ने जताई चिंता, बोले- इसे रोकने के लिए जनआंदोलन जरूरी
  • रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान
  • डिजिटल टोकन और बेहतर इंतजामों से धान बेचना हुआ आसान, किसान श्रवण कुमार के चेहरे पर खुशी
  • दूरस्थ वनांचल के 96 जनजातीय परिवारों को सोलर होम लाइटिंग सिस्टम से मिला लाभ

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.