Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, CM विष्णुदेव साय ने भिलाई में किया रेंज साइबर क्राइम थाने का लोकार्पण

November 24, 2026

स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स में ‘इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस’ में राज्य को मिला द्वितीय पुरस्कार

November 24, 2026

नेताओं, कारोबारियों और अफसरों तक पहुंचा दीपक टंडन का कथित ठगी नेटवर्क! सात डायरियों और होटल के दस्तावेजों से खुलेगा राज

November 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, CM विष्णुदेव साय ने भिलाई में किया रेंज साइबर क्राइम थाने का लोकार्पण
दुर्ग

साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, CM विष्णुदेव साय ने भिलाई में किया रेंज साइबर क्राइम थाने का लोकार्पण

Author AuthorBy Author AuthorNovember 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में दुर्ग पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को भिलाई के सेक्टर-6 स्थित महिला थाना के समीप लगभग 35 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने रुआबांधा पुलिस चौकी का भी उद्घाटन किया। साथ ही दुर्ग पुलिस के ‘संकल्प अभियान–नशा मुक्ति’ का पोस्टर विमोचन कर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग सांसद विजय बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
तीन जिलों के साइबर अपराधों की होगी जांच
नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन दुर्ग रेंज के तीन जिलों दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के क्षेत्राधिकार में काम करेगा। यहां ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध और अन्य तकनीक आधारित अपराधों की शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जटिल साइबर अपराधों की विवेचना और डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण भी किया जाएगा।
नए साइबर थाने के माध्यम से पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर रहेगा। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के बाद भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विजिटर बुक में शुभकामना संदेश भी दर्ज किया।
रुआबांधा पुलिस चौकी से क्षेत्र में बढ़ेगी सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने रुआबांधा पुलिस चौकी का भी उद्घाटन किया। नई पुलिस चौकी शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी मजबूत होगी और स्थानीय नागरिकों को पुलिस सेवाएं अधिक सुलभ हो सकेंगी।
नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस का ‘संकल्प अभियान’
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग पुलिस के ‘संकल्प अभियान–नशा मुक्ति’ का पोस्टर जारी कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत नशे की समस्या से निपटने के लिए तीन स्तरों पर कार्ययोजना तैयार की गई है।
अभियान के तीन प्रमुख चरण
जागरूकता एवं रोकथाम: गांवों, वार्डों, शिक्षण संस्थानों और परिवारों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।
पुलिस कार्रवाई: मादक पदार्थों और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उपचार एवं पुनर्वास: नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार और पुनर्वास की सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।
इस अभियान में जिला प्रशासन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
साइबर ठगी और नशे की सूचना के लिए हेल्पलाइन जारी
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों की सहायता और सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
मानस हेल्पलाइन : 1933
एएनटीएफ दुर्ग हेल्पलाइन : 94791-5151
साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत : 1930
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य गोपनीय विवरण किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर संपर्क करें। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार की जानकारी देने और नशे की समस्या से प्रभावित लोगों को उपचार एवं पुनर्वास के लिए प्रेरित करने की अपील भी की है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, ललित चंद्राकर, राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रिकेश सेन, वैशाली नगर विधायक, कमिश्नर सत्यनारायण राठौर, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, जिला दंडाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग सहित वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

रिसाली को विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री साय ने 101 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, 137 करोड़ की नई घोषणाएं

November 24, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रस्तावित जनसभाओं की तैयारियां तेज, कलेक्टर-एसएसपी ने सभा स्थलों का किया निरीक्षण

November 21, 2026

धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा जिला

November 17, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, CM विष्णुदेव साय ने भिलाई में किया रेंज साइबर क्राइम थाने का लोकार्पण
  • स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स में ‘इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस’ में राज्य को मिला द्वितीय पुरस्कार
  • नेताओं, कारोबारियों और अफसरों तक पहुंचा दीपक टंडन का कथित ठगी नेटवर्क! सात डायरियों और होटल के दस्तावेजों से खुलेगा राज
  • रिसाली को विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री साय ने 101 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, 137 करोड़ की नई घोषणाएं
  • कलेक्टर हो या एसपी, आम जनता की नहीं सुनते बात, आवाज उठाने वालों पर होती है कार्रवाई : विनोद सोरी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.