Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, CM विष्णुदेव साय ने भिलाई में किया रेंज साइबर क्राइम थाने का लोकार्पण

November 24, 2026

स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स में ‘इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस’ में राज्य को मिला द्वितीय पुरस्कार

November 24, 2026

नेताओं, कारोबारियों और अफसरों तक पहुंचा दीपक टंडन का कथित ठगी नेटवर्क! सात डायरियों और होटल के दस्तावेजों से खुलेगा राज

November 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नेताओं, कारोबारियों और अफसरों तक पहुंचा दीपक टंडन का कथित ठगी नेटवर्क! सात डायरियों और होटल के दस्तावेजों से खुलेगा राज
रायपुर

नेताओं, कारोबारियों और अफसरों तक पहुंचा दीपक टंडन का कथित ठगी नेटवर्क! सात डायरियों और होटल के दस्तावेजों से खुलेगा राज

Author AuthorBy Author AuthorNovember 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में कारोबारी दीपक टंडन की पुलिस रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। सोमवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था। जांच के दौरान पुलिस दीपक को लेकर तेलीबांधा स्थित उसके होटल वेलकम श्री पहुंची। यहां तलाशी में शराब की बोतलें, कंडोम के पैकेट और सिगरेट के पैकेट मिले हैं।नक्शे देखें पुलिस के मुताबिक, होटल करीब 6 महीने से बंद था। इसके बावजूद कमरों में मिली इन चीजों के साथ होटल के अंदर संचालित स्पा से भी कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब ग्राहकों की डायरियों में दर्ज नामों, मोबाइल नंबरों और लेनदेन की जानकारी खंगाल रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल था और ठगी की रकम किन लोगों तक पहुंची।
तेलीबांधा थाने में दर्ज 5 एफआईआर की जांच के सिलसिले में पुलिस दीपक टंडन को लेकर होटल पहुंची थी। इस दौरान होटल के अंदर संचालित स्पा की तलाशी ली गई। यहां से शराब की बोतलें, सिगरेट, ग्राहकों की डायरी, मोबाइल नंबर और दूसरे दस्तावेज जब्त किए गए हैं। स्पा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दीपक टंडन नजर आ रहा है। जांच के दौरान यह आशंका भी सामने आई है कि होटल में लोगों को ठहराने के बाद उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए जाते थे। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जब्त दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
पुलिस की पूछताछ में दीपक टंडन पर करीब 35 से 40 लोगों से ठगी करने का संदेह सामने आया है। इनमें आम लोगों के अलावा कारोबारी, नेता और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि दीपक खुद को मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का करीबी बताकर लोगों को अपने प्रभाव में लेता था। इसके लिए वह बड़े नेताओं के साथ खिंचवाई गई तस्वीरों का इस्तेमाल करता था। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग और ट्रांसफर दिलाने का भरोसा देकर उनसे रकम लेने की शिकायतें भी सामने आई हैं।
दीपक टंडन के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अब तक 8 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इसके अलावा 11 शिकायतों की जांच की जा रही है। रायपुर में एसईसीएल का ठेका दिलाने के नाम पर दो लोगों से 56 लाख रुपए की ठगी के मामले में उसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया था।नक्शे देखें सोमवार को उसकी पुलिस रिमांड खत्म हो रही थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर आगे पूछताछ के लिए रिमांड मांगी, जिसके बाद कोर्ट ने दो दिन की रिमांड बढ़ा दी। पुलिस अब उससे ठगी के मामलों, होटल से मिले दस्तावेजों और कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स में ‘इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस’ में राज्य को मिला द्वितीय पुरस्कार

November 24, 2026

रायपुर में 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का भव्य आगाज, 30 राज्यों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल कौशल

November 24, 2026

छत्तीसगढ़ के इस हिस्से में बढ़ेगी ठिठुरन, 4 डिग्री तक पारा गिरने के आसार

November 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, CM विष्णुदेव साय ने भिलाई में किया रेंज साइबर क्राइम थाने का लोकार्पण
  • स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स में ‘इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस’ में राज्य को मिला द्वितीय पुरस्कार
  • नेताओं, कारोबारियों और अफसरों तक पहुंचा दीपक टंडन का कथित ठगी नेटवर्क! सात डायरियों और होटल के दस्तावेजों से खुलेगा राज
  • रिसाली को विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री साय ने 101 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, 137 करोड़ की नई घोषणाएं
  • कलेक्टर हो या एसपी, आम जनता की नहीं सुनते बात, आवाज उठाने वालों पर होती है कार्रवाई : विनोद सोरी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.