Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से चितालंका के मनोज कुमार का घर हुआ रोशन, दो महीने से बिजली बिल शून्य

November 25, 2026

घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

November 25, 2026

छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर चमका चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति और रोमांचक पर्यटन का बनेगा नया केंद्र

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर चमका चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति और रोमांचक पर्यटन का बनेगा नया केंद्र
रायपुर

छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर चमका चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति और रोमांचक पर्यटन का बनेगा नया केंद्र

Author AuthorBy Author AuthorNovember 25, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ, पहले ही दिन विदेशी पर्यटकों की आमद से बढ़ा उत्साह
प्रकृति, आस्था, संस्कृति और रोमांच का अनूठा संगम बनेगा चंदलीडीह

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नैसर्गिक सुंदरता और रोमांचक पर्यटन की संभावनाओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल हुई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंदलीडीह में रामनामी इको टूरिज्म की शुरुआत की गई है। प्रकृति, आस्था, संस्कृति और रोमांच के अनूठे संगम के रूप में विकसित हो रहा यह पर्यटन स्थल आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई पहचान दिलाने के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम भी बनेगा।
जिला प्रशासन एवं रामनामी समुदाय के संयुक्त प्रयासों से विकसित किए जा रहे रामनामी इको टूरिज्म का शुभारंभ अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के पहले ही दिन दो विदेशी पर्यटकों ने चंदलीडीह पहुंचकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक परिवेश का अनुभव किया। विदेशी पर्यटकों की आमद से क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
देशी-विदेशी पर्यटकों के संभावित आगमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यहां पर्यटन सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पर्यटकों को प्रकृति के बीच सुखद, रोमांचक और यादगार अनुभव प्राप्त हो सके।
’प्राकृतिक सुंदरता के बीच मिलेगा रोमांचक पर्यटन का आनंद’
रामनामी इको टूरिज्म, चंदलीडीह में पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून के पल बिताने के साथ ही विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। यहां पिकनिक, नौकायन, बांस के बेड़े की सवारी, कायाकिंग, रात्रिकालीन शिविर और सतखंडा पहाड़ की पदयात्रा जैसी आकर्षक गतिविधियां उपलब्ध हैं।
पर्यटक जहां जल आधारित रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे, वहीं सतखंडा पहाड़ की पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र के मनोरम प्राकृतिक दृश्यों को करीब से निहार सकेंगे। खुले आसमान के नीचे प्रकृति के बीच रात्रि विश्राम का अनुभव भी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रकृति प्रेमियों, रोमांचक पर्यटन के शौकीनों और परिवार के साथ भ्रमण करने वाले पर्यटकों के लिए चंदलीडीह एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में उभरने की क्षमता रखता है।
’रामनामी समाज की अनूठी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होगी दुनिया’
चंदलीडीह पर्यटन स्थल की सबसे बड़ी विशेषता यहां की समृद्ध रामनामी सांस्कृतिक विरासत है। भगवान राम के प्रति अटूट आस्था, समर्पण और राम नाम को अपने जीवन में आत्मसात करने वाला रामनामी समाज छत्तीसगढ़ की विशिष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान है।
रामनामी समुदाय के लोग अपने शरीर पर राम नाम का गोदना गुदवाने, राम नाम अंकित वस्त्र धारण करने तथा भजन-कीर्तन की विशिष्ट परंपराओं के लिए जाने जाते हैं। उनकी सरल जीवनशैली, आध्यात्मिक चेतना, लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं।
रामनामी इको टूरिज्म के माध्यम से यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही रामनामी समाज की आस्था, जीवनशैली, धार्मिक मान्यताओं और विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलेगा। इससे रामनामी समाज की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी मदद मिलेगी।
’पर्यटन से समृद्ध होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर’
जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल का उद्देश्य केवल पर्यटन स्थल विकसित करना ही नहीं, बल्कि पर्यटन के माध्यम से स्थानीय समुदाय की आजीविका को मजबूत बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देना भी है। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की नई संभावनाएं विकसित होंगी।
स्थानीय पर्यटन मार्गदर्शक, नौकायन संचालन, पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय खान-पान, हस्तशिल्प एवं अन्य पर्यटन सेवाओं के माध्यम से ग्रामीणों को आय के अतिरिक्त साधन उपलब्ध होने की संभावनाएं बढ़ेंगी। सामुदायिक सहभागिता पर आधारित पर्यटन की यह पहल स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी।
’पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल’
जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्राकृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। रामनामी इको टूरिज्म, चंदलीडीह इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन और स्थानीय समुदाय की सहभागिता पर आधारित यह पहल सतत पर्यटन विकास को प्रोत्साहित करेगी। आने वाले समय में चंदलीडीह छत्तीसगढ़ में ग्रामीण, सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं रोमांचक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर सकता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

November 25, 2026

पेंड्रावन जलाशय विवाद : भूपेश बघेल की सरकार को दो टूक, कहा- वापस लें अनुमति, नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

November 25, 2026

विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं और नीतिगत पहलों की नई दिल्ली में चर्चा

November 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से चितालंका के मनोज कुमार का घर हुआ रोशन, दो महीने से बिजली बिल शून्य
  • घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान
  • छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर चमका चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति और रोमांचक पर्यटन का बनेगा नया केंद्र
  • धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर किसानों का फूटा गुस्सा, SDM कार्यालय का किया घेराव…
  • पेंड्रावन जलाशय विवाद : भूपेश बघेल की सरकार को दो टूक, कहा- वापस लें अनुमति, नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.