Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से चितालंका के मनोज कुमार का घर हुआ रोशन, दो महीने से बिजली बिल शून्य

November 25, 2026

घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

November 25, 2026

छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर चमका चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति और रोमांचक पर्यटन का बनेगा नया केंद्र

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से चितालंका के मनोज कुमार का घर हुआ रोशन, दो महीने से बिजली बिल शून्य
छत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से चितालंका के मनोज कुमार का घर हुआ रोशन, दो महीने से बिजली बिल शून्य

Author AuthorBy Author AuthorNovember 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

5 किलोवाट का सोलर संयंत्र लगवाने पर मिली 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी, पिछले दो माह से शून्य आ रहा बिजली बिल

panchayattantra24.-दंतेवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आम नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने और बिजली खर्च से राहत पाने का अवसर प्रदान कर रही है। योजना के माध्यम से जिले के लोग अपने घरों की छतों पर सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इसका लाभ उठाकर चितालंका निवासी मनोज कुमार ने भी अपने घर में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराया है, जिससे उन्हें बिजली बिल में काफी राहत मिल रही है।
मनोज कुमार ने बताया कि लगभग पांच माह पूर्व उन्होंने अपने घर में 5 किलोवाट क्षमता का सोलर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराया। इस संयंत्र को लगाने में कुल 3 लाख 10 हजार रुपये की लागत आई। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की अनुदान राशि प्राप्त हुई। इसमें केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपये की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। उन्होंने बताया कि सोलर संयंत्र स्थापित होने के बाद से उनके परिवार को बिजली खर्च में काफी राहत मिली है। पिछले दो माह से उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है। इससे हर महीने होने वाले बिजली खर्च की बचत हो रही है और घरेलू बजट पर भी आर्थिक बोझ कम हुआ है।
मनोज कुमार ने कहा कि सरकार की इस योजना से आम परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने का अच्छा अवसर मिल रहा है। एक ओर बिजली खर्च में बचत हो रही है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य नागरिकों से भी योजना की जानकारी लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की। पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ ही आम नागरिकों को बिजली खर्च में राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर किसानों का फूटा गुस्सा, SDM कार्यालय का किया घेराव…

November 25, 2026

उन्नत तकनीक अपनाकर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से कृषक उत्कल ने बढ़ाई आय

November 25, 2026

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण, मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश

November 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से चितालंका के मनोज कुमार का घर हुआ रोशन, दो महीने से बिजली बिल शून्य
  • घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान
  • छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर चमका चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति और रोमांचक पर्यटन का बनेगा नया केंद्र
  • धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर किसानों का फूटा गुस्सा, SDM कार्यालय का किया घेराव…
  • पेंड्रावन जलाशय विवाद : भूपेश बघेल की सरकार को दो टूक, कहा- वापस लें अनुमति, नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.