Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पेंड्रावन जलाशय विवाद : भूपेश बघेल की सरकार को दो टूक, कहा- वापस लें अनुमति, नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

November 25, 2026

उन्नत तकनीक अपनाकर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से कृषक उत्कल ने बढ़ाई आय

November 25, 2026

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण, मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण, मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण, मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश

Author AuthorBy Author AuthorNovember 25, 2026Updated:November 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-धमतरी। जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे मछली दाना केंद्रजिले में मत्स्य पालन को आजीविका, स्वरोजगार और आय संवर्धन के एक प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। मत्स्य पालकों को आवश्यक संसाधन और सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने जिले के प्रत्येक विकासखंड में एक-एक मछली दाना केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इससे मत्स्य पालकों को मछलियों के लिए गुणवत्तापूर्ण आहार आसानी से उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें इसके लिए दूरस्थ स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
इसी क्रम में कलेक्टर मिश्रा ने बीते मंगलवार को ग्राम सियादेवी स्थित कृषि महाविद्यालय के समीप संचालित मत्स्य पालन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्य पालक खेमिन बाई से चर्चा कर उनके व्यवसाय की शुरुआत, पालन की तकनीक, मछलियों एवं झींगों के उत्पादन, आहार की उपलब्धता तथा व्यवसाय में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी ली।
मत्स्य पालक खेमिन बाई ने बताया कि वे वर्ष 2020 से मत्स्य पालन के व्यवसाय से जुड़ी हैं। मछली पालन के साथ-साथ झींगा पालन भी कर रही हैं। मछलियों के लिए आवश्यक आहार उन्हें धमतरी से खरीदकर लाना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर ही मछली दाना एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए, ताकि उनके समय और परिवहन व्यय में कमी आए तथा व्यवसाय अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बन सके।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि संबंधित परिसर में आठ डबरियों और दो तालाबों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा कुकरेल क्षेत्र में भी लगभग 50 डबरियों का निर्माण कराया गया है। मत्स्य पालन गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एबीसी के माध्यम से मछलियों के लिए आवश्यक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं के तहत समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं अन्य जरूरी सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।
कलेक्टर ने मत्स्य पालन की संभावनाओं को देखते हुए उत्पादन बढ़ाने, उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा अधिक से अधिक किसानों और ग्रामीण परिवारों को इस गतिविधि से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन कृषि के साथ आय के अतिरिक्त स्रोत के रूप में विकसित हो सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
जिला प्रशासन का प्रयास है कि मत्स्य पालकों को उत्पादन से लेकर आहार की उपलब्धता और तकनीकी मार्गदर्शन तक आवश्यक सुविधाएं सुलभ हों, जिससे जिले में मत्स्य पालन को संगठित एवं व्यावसायिक गतिविधि के रूप में प्रोत्साहन मिल सके। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा, एसडीएम श्री मनोज मरकाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

उन्नत तकनीक अपनाकर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से कृषक उत्कल ने बढ़ाई आय

November 25, 2026

राम वनगमन पथ, गणेश घाट और श्रृंगी ऋषि क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना; किसानों की आय बढ़ाने मखाना खेती और दुग्ध व्यवसाय को मिलेगा प्रोत्साहन

November 25, 2026

खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा बस्तर ओलंपिक- सांसद भोजराज नाग

November 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पेंड्रावन जलाशय विवाद : भूपेश बघेल की सरकार को दो टूक, कहा- वापस लें अनुमति, नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन
  • उन्नत तकनीक अपनाकर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से कृषक उत्कल ने बढ़ाई आय
  • कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण, मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश
  • राम वनगमन पथ, गणेश घाट और श्रृंगी ऋषि क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना; किसानों की आय बढ़ाने मखाना खेती और दुग्ध व्यवसाय को मिलेगा प्रोत्साहन
  • स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं गायत्री, ईंट निर्माण से लेकर खेती-बाड़ी और बकरी पालन तक अपना रहीं आजीविका के कई साधन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.