Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पेंड्रावन जलाशय विवाद : भूपेश बघेल की सरकार को दो टूक, कहा- वापस लें अनुमति, नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

November 25, 2026

उन्नत तकनीक अपनाकर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से कृषक उत्कल ने बढ़ाई आय

November 25, 2026

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण, मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » राम वनगमन पथ, गणेश घाट और श्रृंगी ऋषि क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना; किसानों की आय बढ़ाने मखाना खेती और दुग्ध व्यवसाय को मिलेगा प्रोत्साहन
छत्तीसगढ़

राम वनगमन पथ, गणेश घाट और श्रृंगी ऋषि क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना; किसानों की आय बढ़ाने मखाना खेती और दुग्ध व्यवसाय को मिलेगा प्रोत्साहन

Author AuthorBy Author AuthorNovember 25, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
?????????????????????????????????????????????????????????
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-धमतरी। प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत और आजीविका की विविध संभावनाओं से समृद्ध नगरी-सिहावा अंचल को पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के साथ मखाना उत्पादन, दुग्ध व्यवसाय और ग्रामीण आजीविका के नए अवसर विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग, किसानों एवं पशुपालकों की आमदनी में वृद्धि तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
इसी क्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बीते मंगलवार को नगरी प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रस्तावित गतिविधियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और पशु सखियों से चर्चा कर विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने तथा स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राम वनगमन पथ देवपुर में विकसित होंगी आधुनिक पर्यटन सुविधाएं
कलेक्टर मिश्रा ने राम वनगमन पथ देवपुर में निर्माणाधीन कॉटेज एवं हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नगरी-सिहावा अंचल में धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। यहां बेहतर आवासीय एवं पर्यटक सुविधाएं विकसित होने से पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा और उन्हें क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।
अधिकारियों ने बताया कि परिसर में छह कॉटेज, दो डॉरमेट्री, गार्डन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों का विशेष ध्यान रखने और सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विकास होने से स्थानीय युवाओं, छोटे व्यवसायियों और ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
गणेश घाट और श्रृंगी ऋषि क्षेत्र को पर्यटन के रूप में मिलेगी नई पहचान
कलेक्टर ने पंचायत पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगरी-सिहावा अंचल को पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए उपलब्ध प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।
क्षेत्र में लंबे समय से पानी की उपलब्धता एक चुनौती रही है। इसके समाधान के लिए गणेश घाट में आवश्यक संरचना का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे वर्षभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही गणेश घाट को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। यहां भव्य घाट, पार्क, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट जैसी सुविधाएं विकसित करने के प्रस्ताव पर कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर ने कहा कि श्रृंगी ऋषि पर्वत स्थित मंदिर में दर्शन के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का बेहतर अनुभव देने के लिए सड़कों के चौड़ीकरण की योजना बनाई गई है। इसके लिए सर्वे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आगामी कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विकास कार्यों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पर्यटन विकास के साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार एवं व्यवसाय से जोड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए। जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों ने इन कार्यों में जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
100 एकड़ क्षेत्र के तालाबों में मखाना उत्पादन की संभावनाओं का निरीक्षण
किसानों की आय के स्रोतों में विविधता लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने मखाना उत्पादन के लिए विकसित लगभग 100 एकड़ क्षेत्र के तालाबों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मखाना उत्पादन की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्ध संसाधनों और खेती की संभावनाओं की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उपलब्ध जल संसाधनों का उपयोग पारंपरिक कृषि के साथ-साथ लाभकारी वैकल्पिक आजीविका गतिविधियों के लिए भी किया जा सकता है। मखाना उत्पादन को व्यवस्थित रूप से प्रोत्साहित करने से किसानों को खेती का एक नया विकल्प मिल सकता है। इससे स्थानीय स्तर पर उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा देने की संभावनाएं विकसित होंगी।
दुग्ध उत्पादन और संग्रहण के लिए बनेंगे लगभग 10 केंद्र
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए दुग्ध व्यवसाय को संगठित रूप से विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। नगरी रेस्ट हाउस में कलेक्टर मिश्रा ने विकासखंड की पशु सखियों की बैठक लेकर दुग्ध उत्पादन, पशुपालकों के पंजीयन और दुग्ध संग्रहण व्यवस्था की समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि नगरी के आसपास लगभग 10 दुग्ध संग्रहण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से पशुपालकों से सुबह एवं शाम दो समय दूध का संग्रहण किया जाएगा, जिससे उन्हें नियमित रूप से दूध विक्रय की सुविधा और बेहतर मूल्य उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित हो सकेगी।
कलेक्टर ने पशु सखियों को अधिक से अधिक किसानों एवं पशुपालकों से संपर्क कर उन्हें दुग्ध संग्रहण केंद्रों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशु सखियां पशुओं के स्वास्थ्य एवं देखभाल के साथ-साथ उनके पोषण, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और दूध के व्यवस्थित संग्रहण में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। इससे पशुपालक परिवारों की नियमित आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी और पशु सखियों के लिए भी आय के अतिरिक्त अवसर निर्मित होंगे।
उन्होंने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के माध्यम से पशु सखियों को गुजरात भ्रमण पर भेजने की योजना की जानकारी भी दी, ताकि वे वहां की उन्नत दुग्ध उत्पादन तकनीकों, पशुपालन प्रबंधन और सहकारी दुग्ध व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकें। भ्रमण से प्राप्त अनुभवों का उपयोग नगरी क्षेत्र में दुग्ध व्यवसाय को अधिक व्यवस्थित एवं लाभकारी बनाने में किया जा सकेगा। बैठक में कलेक्टर ने चिलिंग प्लांट के संचालन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को इसके सुचारु संचालन के लिए आवश्यक भवन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पर्यटन और आजीविका को साथ लेकर विकास की पहल
नगरी-सिहावा क्षेत्र में पर्यटन अधोसंरचना के विकास, मखाना उत्पादन और दुग्ध व्यवसाय को प्रोत्साहन देने की ये पहलें क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को व्यापक आधार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। एक ओर धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार होगा, वहीं दूसरी ओर कृषि और पशुपालन आधारित आजीविका के नए अवसर विकसित होंगे। जिला प्रशासन का प्रयास है कि विकास की इन गतिविधियों में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं, किसानों, पशुपालकों और महिला समूहों की भागीदारी सुनिश्चित हो, ताकि क्षेत्र के प्राकृतिक एवं मानवीय संसाधनों का उपयोग स्थानीय समृद्धि और रोजगार सृजन के लिए किया जा सके।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

उन्नत तकनीक अपनाकर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से कृषक उत्कल ने बढ़ाई आय

November 25, 2026

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण, मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश

November 25, 2026

खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा बस्तर ओलंपिक- सांसद भोजराज नाग

November 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पेंड्रावन जलाशय विवाद : भूपेश बघेल की सरकार को दो टूक, कहा- वापस लें अनुमति, नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन
  • उन्नत तकनीक अपनाकर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से कृषक उत्कल ने बढ़ाई आय
  • कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण, मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश
  • राम वनगमन पथ, गणेश घाट और श्रृंगी ऋषि क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना; किसानों की आय बढ़ाने मखाना खेती और दुग्ध व्यवसाय को मिलेगा प्रोत्साहन
  • स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं गायत्री, ईंट निर्माण से लेकर खेती-बाड़ी और बकरी पालन तक अपना रहीं आजीविका के कई साधन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.