Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कोड़ा उपार्जन केंद्र में 87.60 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम बेलबहरा के किसान, ऑनलाइन टोकन सुविधा से हुई समय और श्रम की बचत

November 26, 2026

अम्बिकापुर : अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत

November 26, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार

November 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, November 26
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » अम्बिकापुर : अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत
सरगुजा

अम्बिकापुर : अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत

Author AuthorBy Author AuthorNovember 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

परिवहन खर्च और समय की हो रही बचत, नवीन धान उपार्जन केन्द्र में तेजी से हो रहा धान का तौलई

panchayattantra24.-अम्बिकापुर। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा धानउपार्जन की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इसी क्रम में सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। इस केंद्र के माध्यम से कुल 745 पंजीकृत किसानों को धान विक्रय की सुविधा मिल रही है। केंद्र से चार ग्राम पंचायतों अंधला, अमगसी, नरकालो एवं जुड़वानी के साथ तीन आश्रित गांव चुकनडांड, हंसडांड एवं बनखेता के किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
नजदीक में खरीदी केंद्र खुलने से परिवहन खर्च में बचत
नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए दूर स्थित केंद्रों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इससे किसानों के समय और परिवहन पर होने वाले अतिरिक्त खर्च की बचत हो रही है। पहले किसानों को धान विक्रय के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें आवागमन और परिवहन में परेशानी होती थी। अब स्थानीय स्तर पर खरीदी केंद्र उपलब्ध होने से धान विक्रय की प्रक्रिया आसान हो गई है।
भीड़ से राहत, तेजी से हो रहा धान का तौल
नवीन खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। यहां किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। धान का तौल तेजी से होने के साथ ही भराई की प्रक्रिया भी समय पर पूरी हो रही है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है।
किसान दिनेश साहू ने साझा किया अपना अनुभव
ग्राम अंधला के कृषक दिनेश साहू ने बताया कि वे मूल रूप से लखनपुर के निवासी हैं, लेकिन उनकी कृषि भूमि अंधला, कुंवरपुर क्षेत्र में स्थित है। पहले उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए लखनपुर जाना पड़ता था। अब अंधला में ही धान खरीदी केंद्र खुल जाने से वे जिस क्षेत्र में धान का उत्पादन करते हैं, उसी के नजदीक अपनी उपज बेच पा रहे हैं। इससे उन्हें परिवहन की परेशानी और अतिरिक्त खर्च से राहत मिली है।
उन्होंने बताया कि केंद्र में किसानों की भीड़ से बचाव हो रहा है और धान का तौल एवं भराई तेजी से हो रही है। खरीदी केंद्र में कार्यरत कर्मचारी भी अच्छे से कार्य कर रहे हैं और किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने नवीन धान खरीदी केंद्र की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को आर्थिक संबल
कृषक दिनेश साहू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान की खरीदी तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाना किसानों के हित में महत्वपूर्ण है। एकमुश्त भुगतान की व्यवस्था से भी किसानों को आर्थिक सहूलियत मिल रही है। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि सुविधाओं के विस्तार और किसानों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे चार ग्राम पंचायतों एवं तीन आश्रित गांवों के 745 पंजीकृत किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

संविधान दिवस पर सरगुजा संभाग के शासकीय कार्यालयों में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संदेश, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली एकता और अखंडता की शपथ

November 26, 2026

स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं गायत्री, ईंट निर्माण से लेकर खेती-बाड़ी और बकरी पालन तक अपना रहीं आजीविका के कई साधन

November 25, 2026

सुखरी उपार्जन केंद्र में किसान बिपिन राजवाड़े ने पिता के नाम से बेचा धान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा समर्थन मूल्य, ऑनलाइन टोकन और बारदाने की व्यवस्था से किसान संतुष्ट

November 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कोड़ा उपार्जन केंद्र में 87.60 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम बेलबहरा के किसान, ऑनलाइन टोकन सुविधा से हुई समय और श्रम की बचत
  • अम्बिकापुर : अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
  • जनदर्शन में मां पूर्णिमा साहू ने लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता से सुनी पीड़ा
  • धान कटाई के बाद खेत खाली न छोड़ें किसान, सरसों और दलहनी फसलों से बढ़ाएं आमदनी : एनआईबीएसएम में दिया गया वैज्ञानिक प्रशिक्षण

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.