Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जनदर्शन में मां पूर्णिमा साहू ने लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता से सुनी पीड़ा

November 26, 2026

धान कटाई के बाद खेत खाली न छोड़ें किसान, सरसों और दलहनी फसलों से बढ़ाएं आमदनी : एनआईबीएसएम में दिया गया वैज्ञानिक प्रशिक्षण

November 26, 2026

संविधान दिवस पर सरगुजा संभाग के शासकीय कार्यालयों में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संदेश, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली एकता और अखंडता की शपथ

November 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, November 26
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » धान कटाई के बाद खेत खाली न छोड़ें किसान, सरसों और दलहनी फसलों से बढ़ाएं आमदनी : एनआईबीएसएम में दिया गया वैज्ञानिक प्रशिक्षण
रायपुर

धान कटाई के बाद खेत खाली न छोड़ें किसान, सरसों और दलहनी फसलों से बढ़ाएं आमदनी : एनआईबीएसएम में दिया गया वैज्ञानिक प्रशिक्षण

Author AuthorBy Author AuthorNovember 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में खेत बचाओ अभियानदृरबी 2026 के अंतर्गत किसान जागरूकता एवं सरसों की उन्नत खेती पर प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को धान की कटाई के बाद फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन, रबी फसलों के विविधीकरण तथा सरसों की उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. पंकज शर्मा ने किसानों को धान की कटाई के बाद खेत में बचे फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को जलाने के बजाय मल्चर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों की सहायता से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में मिलाना चाहिए। इससे मिट्टी में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ती है, मृदा संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता एवं स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने किसानों को धान की समय पर कटाई, खेत की उचित तैयारी और उपलब्ध समय का बेहतर उपयोग करते हुए रबी मौसम में दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. शर्मा ने विशेष रूप से सरसों की खेती की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरसों कम बीज दर एवं सीमित सिंचाई में भी अच्छी उपज देने वाली एक महत्वपूर्ण तिलहनी फसल है। उन्होंने सरसों की उन्नत किस्म क्त्डत् 150-35 की विशेषताओं के साथ बुवाई का उपयुक्त समय, बीज दर, कतारों के बीच दूरी, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई तथा फसल की अन्य आवश्यक कृषि क्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरसों की समय पर, विशेषकर दिसंबर के प्रथम सप्ताह से पूर्व बुवाई तथा वैज्ञानिक फसल प्रबंधन अपनाने पर लगभग 10-12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज प्राप्त की जा सकती है। तथा यह लगभग 95-110 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। इस प्रकार किसान कम अवधि में सरसों की खेती से अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।
प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से किसानों को संस्थान के प्रक्षेत्र में ले जाकर सरसों की किस्म क्त्डत् 150-35 के अंतर्गत लगाए गए प्रदर्शन का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया। डॉ. शर्मा ने खेत में खड़ी फसल के पौधों की स्थिति दिखाते हुए वर्तमान अवस्था में की जाने वाली आवश्यक कृषि क्रियाओं, फसल प्रबंधन एवं बेहतर उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। इससे किसानों को सरसों की उन्नत खेती की तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में ग्राम पचेरी, बिठिया एवं बेलटुकरी से आए कुल 35 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बेलटुकरी के सरपंच श्री संतोष कुर्रे भी उपस्थित रहे। किसानों को लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में सरसों की खेती के लिए उन्नत किस्म क्त्डत् 150-35 का बीज भी वितरित किया गया, ताकि वे अपने खेतों में इस तकनीक को अपनाकर तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा दे सकें।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ. के.सी. शर्मा द्वारा किया गया। इस पहल के माध्यम से किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं रबी मौसम में सरसों की उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

जनदर्शन में मां पूर्णिमा साहू ने लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता से सुनी पीड़ा

November 26, 2026

अन्नदाताओं का हित सर्वाेपरि, किसानों को धान बेचने में न हो कोई परेशानी : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

November 26, 2026

लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

November 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जनदर्शन में मां पूर्णिमा साहू ने लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता से सुनी पीड़ा
  • धान कटाई के बाद खेत खाली न छोड़ें किसान, सरसों और दलहनी फसलों से बढ़ाएं आमदनी : एनआईबीएसएम में दिया गया वैज्ञानिक प्रशिक्षण
  • संविधान दिवस पर सरगुजा संभाग के शासकीय कार्यालयों में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संदेश, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली एकता और अखंडता की शपथ
  • अन्नदाताओं का हित सर्वाेपरि, किसानों को धान बेचने में न हो कोई परेशानी : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
  • लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.