Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की पहल से आर्द्रभूमि संरक्षण एवं प्रवासी पक्षियों के संवर्धन की दिशा में बढ़ा कदम

November 28, 2026

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल

November 28, 2026

छत्तीसगढ़ी के साथ हिंदी और अंग्रेजी में भी दक्ष बनें, अपनी मातृभाषा का गर्व के साथ करें उपयोग : वित्त मंत्री चौधरी

November 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » अवैध क्लीनिकों और अनधिकृत चिकित्सा कार्य करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़

अवैध क्लीनिकों और अनधिकृत चिकित्सा कार्य करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Author AuthorBy Author AuthorNovember 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-सारंगढ़-बिलाईगढ़। राज्य शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिले में आम नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अवैधानिक चिकित्सा गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों, बिना वैध पंजीयन चिकित्सा कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले चिकित्सा संस्थानों की जांच एवं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
गठित समिति द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित निजी अस्पतालों, क्लीनिकों एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान संस्थानों के वैध पंजीयन, संचालन की अनुमति, चिकित्सकों की निर्धारित योग्यता, प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा नर्सिंग होम एक्ट के निर्धारित मापदंडों के अनुपालन की जांच की जाएगी। अवैधानिक रूप से संचालित चिकित्सा संस्थानों एवं अनधिकृत चिकित्सा कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध छापेमार कार्रवाई करते हुए नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव ने कहा कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता एवं वैध पंजीयन के चिकित्सा कार्य करना लोगों के स्वास्थ्य और जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। कई बार जानकारी के अभाव में लोग अनधिकृत व्यक्तियों से उपचार करा लेते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ने की आशंका रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए जिले में अवैधानिक चिकित्सा गतिविधियों के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई का अभियान चलाया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ. वैष्णव ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की बीमारी अथवा स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों या विधिवत पंजीकृत निजी अस्पतालों में ही उपचार कराएं। निजी चिकित्सा संस्थानों में उपचार कराने से पहले संबंधित संस्थान के पंजीयन एवं चिकित्सक की वैध योग्यता के संबंध में जानकारी अवश्य प्राप्त करें। साथ ही कहीं भी अवैधानिक चिकित्सा गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।
उन्होंने बताया कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से आम नागरिकों को चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयां एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अवैधानिक चिकित्सा गतिविधियों की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण एवं जांच की जाएगी। नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं चिकित्सा संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे

November 27, 2026

स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल

November 27, 2026

सेवा सेतु बना सहूलियत का माध्यम, महज तीन दिनों में शिवम ढीमर को मिला आय प्रमाण पत्र

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की पहल से आर्द्रभूमि संरक्षण एवं प्रवासी पक्षियों के संवर्धन की दिशा में बढ़ा कदम
  • वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल
  • छत्तीसगढ़ी के साथ हिंदी और अंग्रेजी में भी दक्ष बनें, अपनी मातृभाषा का गर्व के साथ करें उपयोग : वित्त मंत्री चौधरी
  • सौर ऊर्जा बनेगी ग्राम पंचायतों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार : मुख्यमंत्री साय
  • दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.