Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की पहल से आर्द्रभूमि संरक्षण एवं प्रवासी पक्षियों के संवर्धन की दिशा में बढ़ा कदम

November 28, 2026

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल

November 28, 2026

छत्तीसगढ़ी के साथ हिंदी और अंग्रेजी में भी दक्ष बनें, अपनी मातृभाषा का गर्व के साथ करें उपयोग : वित्त मंत्री चौधरी

November 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की पहल से आर्द्रभूमि संरक्षण एवं प्रवासी पक्षियों के संवर्धन की दिशा में बढ़ा कदम
रायपुर

विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की पहल से आर्द्रभूमि संरक्षण एवं प्रवासी पक्षियों के संवर्धन की दिशा में बढ़ा कदम

Author AuthorBy Author AuthorNovember 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। धमतरी जिले के भखारा स्थित आमा तालाब को रामसर साइट के रूप में विकसित एवं नामांकित करने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल पर भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई), प्रयागराज तथा छत्तीसगढ़ वेटलैंड प्राधिकरण के विशेषज्ञों की टीम ने तालाब का निरीक्षण कर इसकी पर्यावरणीय एवं जैविक संभावनाओं का आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने आमा तालाब की प्राकृतिक संरचना, जैव विविधता, जलीय पारिस्थितिकी, प्रवासी पक्षियों के आगमन और उनके अनुकूल पर्यावास की संभावनाओं का बारीकी से अध्ययन किया। निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद संरक्षण एवं विकास संबंधी प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
आमा तालाब को रामसर साइट के रूप में विकसित करने की पहल का उद्देश्य इसे महज जलस्रोत नहीं, बल्कि जैव विविधता संरक्षण और प्रवासी पक्षियों के महत्वपूर्ण आश्रय स्थल के रूप में स्थापित करना है। इस दिशा में सफलता मिलने पर तालाब को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यटन विकास की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।
रामसर संरक्षण में छत्तीसगढ़ की बढ़ती पहचान
छत्तीसगढ़ का कोपरा जलाशय प्रदेश का पहला रामसर स्थल घोषित हो चुका है। आर्द्रभूमियों के संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए प्रदेश में 500 से अधिक वेटलैंड मित्र तैयार किए गए हैं। वहीं, 2.25 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले 11,098 वेटलैंड का ग्राउंड ट्रुथिंग एवं सीमा निर्धारण कर छत्तीसगढ़ ने इस कार्य में देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है।
जैव विविधता और वेटलैंड संरक्षण को लेकर विधायकों के लिए नवा रायपुर स्थित वन मुख्यालय में कार्यशाला भी आयोजित की जा चुकी है। प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत वर्ष 2030 तक प्रदेश की 20 आर्द्रभूमियों को रामसर स्थल के रूप में नामांकित कराने का लक्ष्य रखा है। कोपरा जलाशय के बाद छिंदारी, पैलीमेटा और नीमगांव जलाशय सहित अन्य संभावित स्थलों को भी इस दिशा में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण से क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान
विधायक चंद्राकर ने बताया कि आमा तालाब का संरक्षण और इसे रामसर साइट के रूप में विकसित करने की पहल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इससे आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध जैव विविधता और बेहतर पर्यावरण का लाभ मिलेगा।
निरीक्षण दल में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, प्रयागराज की डॉ. विनय रंजन के नेतृत्व में बी. लक्ष्मणुडु तथा छत्तीसगढ़ वेटलैंड प्राधिकरण की मती अनीता हरमुख सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आमा तालाब को रामसर साइट के रूप में विकसित करने की यह पहल जिले में पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन विकास की संभावनाओं को भी नई दिशा दे सकती है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल

November 28, 2026

छत्तीसगढ़ी के साथ हिंदी और अंग्रेजी में भी दक्ष बनें, अपनी मातृभाषा का गर्व के साथ करें उपयोग : वित्त मंत्री चौधरी

November 28, 2026

सौर ऊर्जा बनेगी ग्राम पंचायतों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार : मुख्यमंत्री साय

November 28, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की पहल से आर्द्रभूमि संरक्षण एवं प्रवासी पक्षियों के संवर्धन की दिशा में बढ़ा कदम
  • वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल
  • छत्तीसगढ़ी के साथ हिंदी और अंग्रेजी में भी दक्ष बनें, अपनी मातृभाषा का गर्व के साथ करें उपयोग : वित्त मंत्री चौधरी
  • सौर ऊर्जा बनेगी ग्राम पंचायतों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार : मुख्यमंत्री साय
  • दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.