Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल: पक्षाघात पीड़ित दिव्यांग महिला को घर पहुंचकर मिली आधार सेवा, प्रशासन की पहल बनी राहत

July 27, 2026

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता राजा मुथुपांडी को दी बधाई

July 27, 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी दिव्यांगों के लिए उम्मीद की नई किरण, 15 दिन में मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, बदली जिंदगी

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, July 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » भाजपा उम्‍मीदवारों के लिए PM मोदी और अमित शाह की चार सभाएं
रायपुर

भाजपा उम्‍मीदवारों के लिए PM मोदी और अमित शाह की चार सभाएं

adminBy adminMarch 29, 2019No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भाजपा के रणनीतिकारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभाओं में बड़ी संभावनाएं नजर आ रही हैं। भाजपा मोदी और शाह की चार सभाओं के माध्यम से प्रदेश की चुनावी फिजा को अपने पक्ष में करने की कवायद में जुटा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छह अप्रैल को बालोद में सभा प्रस्तावित है। भाजपा की राजनीति के जानकारों की मानें तो पीएम मोदी का बालोद से निकला संदेश दुर्ग, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा तक जाएगा। सभा के लिए इन तीनों लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही मोदी की रायगढ़ में सभा की तैयारी है।
रायगढ़ में मोदी की सभा से चार लोकसभा को कवर किया जाएगा। इसमें रायगढ़, सरगुजा, बिलासपुर और जांजगी-चांपा है। विधानसभा चुनाव की तरह मोदी की सभाओं को क्लस्टर के आधार पर कराया जा रहा है। ऐसे में एक सभा से तीन से चार लोकसभा को कवर किया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखें तो बिलासपुर और जांजगीर-चांपा लोकसभा में पार्टी को बेहतर जीत मिली है। वहीं, कांकेर, दुर्ग और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभा में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दो सभाएं राजनांदगांव और महासमुंद में कराने की तैयारी है।
प्रदेश संगठन की ओर से भेजे प्रस्ताव में इन दो स्थानों पर सभा कराने का सुझाव है। शाह की राजनांदगांव में सभा से दो लोकसभा दुर्ग और राजनांदगांव को कवर किया जाएगा। पिछले लोकसभा चुनाव में सिर्फ दुर्ग लोकसभा में भाजपा को हार मिली थी। इसको देखते हुए मोदी और शाह का फोकस दुर्ग लोकसभा के वोटरों तक सीधे पहुंचने की है।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो अमित शाह की महासमुंद में सभा से कांकेर और महासमुंद लोकसभा को कवर करने का प्लान है। महासमुंद में भाजपा ने साहू उम्मीदवार को मैदान में उतारकर जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की है। विधानसभा चुनाव में साहू समाज के वोटरों ने कांग्रेस का समर्थन किया था।
यही कारण है कि महासमुंद से कांग्रेस ने भी साहू उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। वहीं, दुर्ग लोकसभा में भी दोनों पार्टियों ने कुर्मी समाज से उम्मीदवार उतारा है। रायगढ़ में कंवर आदिवासी को कांग्रेस और भाजपा ने टिकट देकर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश की है। प्रदेश की यह तीन सीट है, जहां एक ही समाज के नेता चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता राजा मुथुपांडी को दी बधाई

July 27, 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी दिव्यांगों के लिए उम्मीद की नई किरण, 15 दिन में मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, बदली जिंदगी

July 27, 2026

सेवा सेतु बना डिजिटल सुशासन की मिसाल, मुकेश कुमार को घर बैठे मिला विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र

July 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल: पक्षाघात पीड़ित दिव्यांग महिला को घर पहुंचकर मिली आधार सेवा, प्रशासन की पहल बनी राहत
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता राजा मुथुपांडी को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी दिव्यांगों के लिए उम्मीद की नई किरण, 15 दिन में मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, बदली जिंदगी
  • सेवा सेतु बना डिजिटल सुशासन की मिसाल, मुकेश कुमार को घर बैठे मिला विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.