रायपुर। राज्य सरकार ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए। सरगुजा, बस्तर और मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। सीएम भूपेश बघेल की अनुशंसा पर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण और मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के लिए अध्यक्ष और दो-दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है।
खेलसाय सिंह को सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण में बृहस्पति सिंह और गुलाब कमरो बनाए गए हैं। लखेश्वर बघेल को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। संतराम नेताम और विक्रम मंडावी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
लालजीत राठिया को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष और लक्ष्मी ध्रुव व पुरूषोत्तम कंवर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इन प्राधिकरणों के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री व उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
