Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

November 10, 2026

हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

November 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » अस्पतालों के प्रबंधन ने आपदा को कमाई का अवसर बना लिया, सीटी स्कैन की सरकारी दर निर्धारित होने के बाद भी मनमानी 
रायपुर

अस्पतालों के प्रबंधन ने आपदा को कमाई का अवसर बना लिया, सीटी स्कैन की सरकारी दर निर्धारित होने के बाद भी मनमानी 

adminBy adminSeptember 19, 2020No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
पंचायत तंत्र-रायपुर। राजधानी सहित प्रदेश के निजी अस्पतालों में सीटी स्कैन की सरकारी दर निर्धारित होने के बाद भी मनमानी वसूली की जा रही है। निजी अस्पतालों के प्रबंधन ने आपदा को कमाई का अवसर बना लिया है। सरकार व्दारा इलाज के तमाम दर निर्धारित होने के बाद भी मरीजों को इलाज के नाम पर लूटा जा रहा है। सरकार का स्वास्थ्य अमला निजी अस्पतालों की मानीटरिंग ही नहीं कर पा रहा। जिसका बेजा फायदा निजी अस्पताल वाले उठा रहे है। मरीजों के लिए कभी राज्य सरकार ने कोरोना मरीजों के उपचार के दौरान हाई रिजाल्यूशन एचआरसीटी इंवेस्टिगेशन की आवश्यकता होने पर निजी चिकित्सालयों और डायग्नोस्टिक केंद्रों के लिए दरें निर्धारित की हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सीटी चेस्ट विदाउट कान्ट्रास्ट फार लंग्स के लिए 1,870 रुपये, सी टी चेस्ट विद कान्ट्रास्ट फार लंग्स के लिए 2,354 रुपये निर्धारित शुल्क रखा गया है। आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी निजी चिकित्सालयों द्वारा कोविड -19 मरीजों के इलाज के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाए तथा आइसीएमआर एवं राज्य शासन द्वारा तय किए गए ट्रीटमेंट प्रोटोकाल का पालन करते हुए केवल आवश्यक जांच ही कराई जाए। कोविड 19 मरीजों का आरटीपीसीआर, ट्रूनाट या फिर एंटीजेन टेस्ट केवल आइसीएमआर एवं राज्य शासन द्वारा अधिकृत पैथालॉजी केन्द्रों अथवा अस्पतालों में ही किया जाए। उपरोक्त आदेश का उल्लंघन एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897, छत्तीसगढ़ पब्लिक ऐक्ट1949 तथा छत्तीसगढ़, एपिडेमिक डिसीज कोविड 19 रेगुलेशन एक्ट 2020 के तहत दंडनीय होगा।
पॉश कालोनियों में फूटा कोरोना बम
राजधानी की स्लम बस्तियां तो कोरोना से अभिशप्त है ही, अब कोरोना में अपना पैर पसार कर पॉश कालोनियों को चपेट में ले लिया है। रोजाना बढ़त़ेे मरीजों में सबसे अधिक पॉश कालोनियों के ही आ रहे है। वहीं उसी अनुपात में लोग ठीक होकर घर की वापसी भी कर रहे है। राजधानी में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर निगम ने कालोनियों में सेनिटराइज करना शुरू कर दिया है। घनी आबादी वाले कालोनियों सोहागा मंदिर, भगत सिंह चौक, तेलीबांधा, शंकर नगर , विदानसभा रोड, संजय नगर, गुढिय़ारी, कोटा, टाटीबंध, अंवतिबिहार, देवेंद्र नगर, रवि नगर, राजा तालाब, सिवलि लाइन, रायपुरा में धड़ाधड़ कोरोना मरीजों की संख्या बढऩे से लोग दहशत में है।
3,842 कोरोना के नए मरीज, 3,281 हुए स्वस्थ, 17 की मौत
शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित नए मरीज 3,842 मिले। कुल 17 मौतें हुईं । 2,614 स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए और होम आइसोलेशन पूर्ण करने वालों की संख्या 668 समेत कुल स्वस्थ मरीज 3,281 हैं। मरने वालों में रायपुर संभाग से सात, बिलासपुर संभाग से चार, सरगुजा और बस्तर संभाग से दो- दो और अन्य राज्यों के दो लोगों की मौत हुई है। रायपुर में सबसे अधिक 672 नए मामले सामने आए।
दूसरे नंबर पर दुर्ग से 436, जांजगीर- चांपा से 334, राजनादगांव से 309, बिलासपुर से 302, कोरबा 185 मामले सामने आए। सबसे कम मामले महासमुंद में तीन दर्ज हुए हैं।
वहीं रायपुर में जिला प्रशासन ने राजधानी समेत नगर निगम बिरगांव में बढ़ते कोरोना के मरीजों के कारण एक बार फिर पूर्ण लॉकडाउन लगाने की तैयारी की है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने अगले मंगलवार 22 सितंबर से करीब एक हफ्ते के लिए पूर्णत: तालाबंदी करने के लिए विचार किया है। इस दौरान किराना दुकानें बंद रहेंगी, लेकिन लोग सरकारी राशन दुकान से अनाज ले सकेंगे।
परिवहन भाड़ा बढऩे के नाम पर मुनाफाखोरी
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में जैसे-जैसे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे ऑक्सीजन सिलिंडर के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। सिलिंडरों की कमी और परिवहन भाड़ा बढऩे के नाम पर मुनाफाखोरी की जा रही है। हालात यह हो गए हैं कि बड़े सिलिंडर के दाम पर छोटे सिलिंडर बेचे जा रहे हैं। जानकारों के अनुसार कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा मिलने के बाद घरेलू उपयोग के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग बड़ी है। सांस लेने में तकलीफ के कारण हर 50 मरीजों में से 10 से अधिक को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। प्रदेश में 20 दिनों पहले जो ऑक्सीजन सिलिंडर (छोटा) 130 रुपये में मिलता था, आज उसकी कीमत 225 से 250 रुपये हो गई है। कुछ जगहों पर कमी बताकर 300 रुपये में बेचा जा रहा है।
इतने ही दाम में ब?े सिलिंडर बेचे जा रहे हैं। घरों में अधिकांश छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर ही इस्तेमाल किए जाते हैं। इसलिए आम लोग भी ऑक्सीजन सिलिंडर खरीद रहे हैं। प्रदेश की 17 फैक्ट्रियों से ऑक्सीजन सिलिंडरों की सप्लाई हो रही है। इनकी सप्लाई करने वाले संस्थानों ने परिवहन शुल्क बढ़ा दिया है।
कारोबारी ने बताई यह वजह
दवा कारोबारी और ऑक्सीजन गैस सिलिंडर विक्रेता अजय अग्रवाल ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या बढऩे के कारण ऑक्सीजन सिलिंडरों की मांग बढ़ी है। कीमतों में इसके चलते ही बढ़ोतरी हुई है।
सुरक्षा निधि 10 हजार हुई
निजी अस्पतालों के साथ ही आम लोगों को भी ऑक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए सुरक्षा निधि जमा करनी पड़ती है। 20 दिनों पहले सुरक्षा निधि 5000 रुपये थी, जो अब बढ़कर 10 हजार रुपये हो गई है।
बड़े सिलिंडर में 7000 लीटर होती है ऑक्सीजन
बड़े सिलिंडर में 7000 लीटर और छोटे में 4000 लीटर ऑक्सीजन होती है। मिली जानकारी के अनुसार एक मरीज को हर पांच दिन में 72 हजार लीटर ऑक्सीजन की जरूरत होती है। 14 दिन भर्ती रहने पर 28 से अधिक ब?े सिलिंडरों की आवश्यकता एक मरीज को होती है।
रोज खप रहे 45 हजार सिलिंडर
प्रदेश में 20 दिन पहले रोज करीब 9000 ऑक्सीजन सिलिंडरों की मांग थी, जो अब बढ़कर 45 हजार के आसपास पहुंच गई है। आंबेडकर अस्पताल के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रवींद्र पंडा के अनुसार निजी और शासकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत बीते 15 दिनों में पांच से सात गुना बढ़ गई है। मरीजों की स्थिति गंभीर हो तो ऑक्सीजन की खपत और बढ़ जाती है।
अनुमति लेने की जरूरत नहीं
ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की मांग पहले से ही रायपुर में रही है। कुछ मरीज ऐसे होते हैं जिनको हमेशा अस्पताल में नहीं रखा जा सकता, उनके लिए चिकित्सक भी ऑक्सीजन गैस सिलिंडर रखने के लिए कहते हैं। ऑक्सीजन का इस्तेमाल कैसे करना है, इसकी जानकारी भी सिलिंडर लेते समय दी जाती है। इसके लिए अनुमति लेने की अभी तक कोई जरूरत नहीं है। कोरोना संक्रमण का समय है, ऐसे में ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की शिकायत भी हो सकती है। आवश्यकता पडऩे पर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे।- डॉ.मीरा बघेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रायपुर
निजी अस्पतालों में कोरोना के नाम पर लूट : डॉ. गोजू
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव डॉ. गोजू पॉल ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाते हुुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। प्रदेश के निजी अस्पतालों में कोरोना के नाम पर लूट मची हुई है। फिर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सर्वदलीय बैठक बुलाना उचित नहीं समझ रहे हैं। डॉ. गोजू ने अपनी मांगों को लेकर कहा कि इस विपत्तिकाल में प्रदेश में स्वास्थ्य सलाहकार निगरानी समिति के गठन की आवश्यकता है। कोरोना का भय दिखाकर निजी अस्पतालों में जनता को लूटना बंद किया जाए। शराबबंदी के नाम पर भाजपा की तरह कांग्रेस भी अपनी कथनी-करनी के फर्क को स्पष्ट करे। शिक्षा के नाम पर मची लूट को बंद कर स्कूलों के शिक्षकों, ड्राइवरों और अन्य स्टाफ का वेतन दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि खनिज माफिया प्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में भी सक्रिय हैं। अब भ्रष्टाचार नहीं चलने वाला है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आंबेडकर) इसका पुरजोर विरोध करेगी।
प्रदेश में कोरोना की स्थिति अब तक
नए केस – 3,842
सक्रिय – 36,580
स्वस्थ आज – 3,281
कुल संक्रमित – 81,617
मौत – 17
कुल मौत- 645

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार

November 10, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

November 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
  • राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
  • रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.