PT – बैतूल। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव प्रचार 15 नवंबर की शाम को थम जाएगा. भाजपा और कांग्रेस ने आखिरी दौर के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी की ओर से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में मोर्चा संभाला, तो कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभाएं रखी गईं.
पीएम मोदी ने बैतूल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बिना नाम लिए राहुल पर भी तंज कसे. प्रधानमंत्री ने राहुल के ‘मेड इन चाइना फोन’ वाले बयान पर कहा, ‘कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है. अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है. जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है.’
“कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है।
अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो !
कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है।
जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है।”
– पीएम श्री
@narendramodi