Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मोर गांव-मोर पानी अभियान बना ग्रामीण समृद्धि की नई पहचान, जांजगीर-चांपा में 47 आजीविका डबरियों से किसानों को मिलेगा स्थायी सहारा

August 5, 2026

पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 5, 2026

छोटे किसान और स्वयं-सहायता समूहों की महिलाएँ ही ग्रामीण बदलाव की असली प्रेरक हैं”: इंडिया रूरल कोलोक्वी 2026 में राहुल भगत

August 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, August 6
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नक्सल संगठन में सक्रिय 1 नक्सल दम्पति सहित 25 लाख के ईनामी 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
बस्तर

नक्सल संगठन में सक्रिय 1 नक्सल दम्पति सहित 25 लाख के ईनामी 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

adminBy adminDecember 15, 2024No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.com-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप आज रविवार काे क्सली संगठन में सक्रिय 1 नक्सली दम्पति सहित कुल 25 लाख के 5 नक्सलियों जिसमें 1.धन्नी उर्फ कलमू जोगी पिता नंदा (बटालियन नंबर 1 कम्पनी 2 प्लाटून नंबर 2 सेक्षन ‘‘ए’’ का पार्टी सदस्या, ईनाम 8 लाख) उम्र 20 वर्ष निवासी बडेसट्टी कोंगोंडीपारा थाना फुलबगडी 2. अनवेश उर्फ आकाश उर्फ वेट्टी भीमा पिता देवा (कम्पनी नंबर 10 प्लाटून नंबर 1 सेक्षन ‘‘ए’’ का डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम एवं सीसीएम सोनू उर्फ अभय का सुरक्षा गार्ड पार्टी सदस्य, ईनामी 8 लाख) उम्र 26़ वर्ष निवासी कोमलपाड थाना किस्टाराम 3. मौसम महेश पिता स्व. कन्ना (दक्षिण बस्तर डिवीजन कम्युनिकेशन टीम कमाण्डर/अतिरिक्त प्रभार डिवीजन कमाण्ड सदस्य/एसीएम, ईनामी 5 लाख) उम्र 35 वर्ष निवासी गगनपल्ली, कलगुड़ापारा थाना एर्राबोर 4. हेमला मुन्नी पिता कोसा पति मौसम महेष (दक्षिण बस्तर डिवीजन आईटी.टीम पार्टी सदस्या, ईनामी 2 लाख) उम्र 33 वर्ष निवासी दुबामरका थाना किस्टाराम एवं 5. माड़वी पोज्जे पति देवा मुचाकी पिता स्व. हिंगा (दक्षिण बस्तर डिवीजन सीएनएम पार्टी सदस्या, ईनामी 2 लाख) उम्र 23 वर्ष निवासी साकलेर थाना किस्टाराम जिला सुकमा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सुकमा में किरण चव्हाण पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, सुरेश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी डीआईजीपी ऑफिस सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सल दम्पति को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना कोंटा पुलिस एंव महिला नक्सली माड़वी पोज्जे को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में विशेष आसूचना शाखा एवं शेष नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी एवं नक्सल सेल आसूचना शाखा का याेगदान रहा । उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता 25-25 हजार रूपये के मान से प्रत्येक को प्रोत्साहन राशि व कपड़े प्रदान किया गया एवं अन्य सुविधायें प्रदान करोये जायेंगे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली 1.धन्नी उर्फ कलमू जोगी पिता नंदा निवासी बडेसट्टी कोंगोंडीपारा थाना फुलबगडी जिला सुकमा (बटालियन नंबर 01 कम्पनी 02 प्लाटून नंबर 02 सेक्षन ‘‘ए’’ का पार्टी सदस्या, ईनाम 08 लाख)। नक्सल संगठन में कार्यावधि वर्ष 2020 से 2021 तक केरलापाल एरिया कमेटी सीएनएम पार्टी सदस्या। वर्ष 2022 से अब-तक बटालियन नंबर 01 कम्पनी 02 प्लाटून नंबर 02 सेक्षन ‘‘ए’’ का पार्टी सदस्या। धारित शास्त्र- सिंगल शॉट। घटना/ गतिविधि जिसमें शामिल रही है:- वर्ष 2024 में धर्मावरम पुलिस कैम्प हमला करने घटना में शामिल रही, घटना में 3 नक्सली मृत। वर्ष 2024 में नवीन कैम्प टेकलगुडे़म स्थापाना के दौरान कैम्प पर हमला करने की घटना में शामिल रहीं, उक्त घटना में 02 नक्सली मृत।
2. अनवेष उर्फ आकाष उर्फ वेट्टी भीमा पिता देवा निवासी कोमलपाड थाना किस्टाराम जिला सुकमा (कम्पनी नंबर 10 प्लाटून नंबर 01 सेक्षन ‘‘ए’’ का डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम एवं सीसीएम. सोनू उर्फ अभय का सुरक्षा गार्ड पार्टी सदस्य, ईनामी 8 लाख)। नक्सल संगठन में कार्यावधि वर्ष 2015 में ( 1 माह तक तात्कालियन एसजेडसीएम रघु उर्फ विकास का सुरक्षा गार्ड)। वर्ष 2016 माह जनवरी से 2016 माह जुलाई तक माड़ डीविजन पार्टी सदस्य, कमाण्डर- फागनू। वर्ष 2016 माह अगस्त से 2019 माह जून तक सीसीएम सोनू उर्फ अभय का सुरक्षा गार्ड पार्टी सदस्य। वर्ष 2019 माह जुलाई से 2021 माह अप्रैल तक राय प्लाटून का पार्टी सदस्य (माड़ डिवीजन अन्तर्गत)। वर्ष 2021 माह मई से अब तक कम्पनी नंबर 10 प्लाटून नंबर 1 सेक्षन ‘‘ए’’ का डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम। धारित शास्त्र- सिंगल शॉट। घटना/ गतिविधि जिसमें शामिल रहा है:- वर्ष 2014 में ग्राम बुर्कलंका में नक्सली-पुलिस मुठभेड़ की घटना में शामिल था, उक्त घटना के दौरान 2 नक्सली सदस्य घायल हुये थे। वर्ष 2015 महाराष्ट्रा भमरागढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत ग्राम अलडाण्डी में नक्सली-पुलिस मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा, उक्त घटना में 1 नक्सली मृत।
3. मौसम महेष पिता स्व. कन्ना निवासी गगनपल्ली, कलगुड़ापारा थाना एर्राबोर जिला सुकमा, (दक्षिण बस्तर डिवीजन कम्युनिकेशन टीम कमाण्डर/अतिरिक्त प्रभार डिवीजन कमाण्ड सदस्य/एसीएम, ईनामी 05 लाख)। नक्सल संगठन में कार्यावधि:- वर्ष 2012 माह दिसम्बर से 2017 माह अक्टूबर तक तात्कालिन दक्षिण बस्तर डिवीजन कमाण्ड इनचीफ एवं टीडी इंचार्ज/डीव्हीसीएम कट्टम राजेश निवासी बुर्कलंका थाना किस्टाराम जिला सुकमा (वर्ष 2024 तेलंगाना में गिरफ्तार हुआ हैं) का सुरक्षा गार्ड ‘‘धारित हथियार- सिंगल शॉट (इसी दौरान वर्ष 2014 माह जनवरी में पार्टी सदस्य बना)। वर्ष 2017 माह नवम्बर से 2018 तक दक्षिण बस्तर डिवीजन कम्युनिकेषन टीम पार्टी सदस्य (धारित हथियार- स्टेनगन) कमाण्डर/एसीएम- पुनेम संतोष निवासी भण्डागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला सुकमा। वर्ष 2019 माह जनवरी से अब तक दक्षिण बस्तर डिवीजन कम्युनिकेशन टीम कमाण्डर/अतिरिक्त प्रभार डिवीजन कमाण्ड सदस्य/एसीएम, (धारित हथियार- इंसास)। घटना/ गतिविधि जिसमें शामिल रहा:- वर्ष 2013 में ग्राम पूवर्ती के जंगल में (तेलंगाना ग्रेहाउन्स पुलिस टीम के द्वारा) हमारे अस्थाई कैम्प में आकर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा, उक्त घटना के दौरान 9 नक्सली सदस्य मारे गये थे। वर्ष 2013 में ग्राम काउरगट्टा में ग्रेहाउन्स टीम साथ मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा। वर्ष 2013 में अस्थायी मिनपा पुलिस कैम्प पर फायरिंग करने की घटना में रहा । घटना में 1 नक्सली मृत। वर्ष 2014 में जिला बीजापुर थाना पामेड़ क्षेत्रान्तर्गत नक्सली गसत,पार्टी पर एम्बुष लगाकर फायंरिग करने की घटना में शामिल रहा। वर्ष 2015 में ग्राम पिड़मेल के जंगल हुए पुलिस मुठभेड में शामिल रहा। वर्ष 2016 में चिंतागुफा थाना पर एम्बुष लगाकर फायंिरंग करने की घटना में शामिल रहा,घटना में 7 नक्सली मृत। वर्ष 2017 में ग्राम बुरकापाल के जंगल में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल रहा। घटना में 2 नक्सली मृत। वर्ष 2020 में ग्राम मिनपा के जंगल में पुलिस फोर्स पर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा, घटना में 2 नक्सली मृत। वर्ष 2021 में ग्राम टेकलगुड़ा के जंगल में पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल रहा, घटना में 04 नक्सली मृत। वर्ष 2023 माह मार्च में ग्राम कुदेंड़ स्कूलपारा के पास पुलिस गस्त पार्टी पर एम्बुष लगाकर फायंिरंग करने की घटना में शामिल रहा। वर्ष 2024 में ग्राम धर्मावरम नवीन पुलिस कैम्प पर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा, उक्त घटना 03 नक्सली मृत। वर्ष 2024 में ग्राम टेकलगुड़ा नवीन पुलिस कैम्प पर फायरिंग करने की घटना। वर्ष 2024 में पूवर्ती नवीन कैम्प पर बीजीएल हथियारों से फायरिंग करने घटना।
4. हेमला मुन्नी पिता कोसा पति मौसम महेष निवासी दुबमरका थाना किस्टाराम जिला सुकमा (दक्षिण बस्तर डिवीजन आई0टीम पार्टी सदस्या, ईनामी 02 लाख)।
नक्सल संगठन में कार्यावधि:- वर्ष 2015 से 2017 तक दक्षिण बस्तर डिवीजन जनताना सरकार अध्यक्ष/डीव्हीसीएम तोडेम सोनी का सुरक्षा गार्ड, धारित हथियार – सिंगल शॉट। वर्ष 2018 से अब तक दक्षिण बस्तर डिवीजन आई0टीम पार्टी सदस्या, धारित हथियार – 12 बोर। घटना/गतिविधि, जिसमें शामिल रही है:- वर्ष 2021 ग्राम टेकलगुड़ा के जंगल पहाड़ी मे पुलिस पार्टी पर पीछा कर फायरिंग करने की घटना में शामिल रही। वर्ष 2024 में ग्राम टेकलगुड़ा नवीन पुलिस कैम्प स्थापित करने के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल रही, घटना में 02 नक्सली मृत।
5. महिला माड़वी पोज्जे पति देवा मुचाकी पिता स्व. हिंगा उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी साकलेर थाना किस्टाराम जिला सुकमा। नक्सल संगठन में कार्यावधि:- वर्ष 2013 से 2016 तक ग्राम साकलेर बाल संघम सदस्या। वर्ष 2020 से 2020 माह मार्च तक साकलेर आरपीसी सीएनएम सदस्य। वर्ष 2020 माह अप्रैल से 2022 माह अगस्त तक किस्टाराम एलओएस पार्टी सदस्या। वर्ष 2022 माह सितम्बर से अब तक दक्षिण बस्तर डिवीजन सीएनएम पार्टी सदस्या। नक्सली घटनाये जिसमें शामिल रही है:- वर्ष 2021 में ग्राम गाजूलगट्टा और पोटकपल्ली के बीच नाला के पास अलग-अलग 10-15 स्थानों पर मार्ग खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटना में शामिल रही। वर्ष 2022 में नवीन कैम्प पोटकपल्ली में बीजीएल सेल फायरिंग करने की घटना में शामिल रही।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर-अतिक्रमण मुक्त वन क्षेत्र में हजारों पौधों का रोपण, जनभागीदारी से हरित बस्तर की ओर बढ़ा कदम

August 4, 2026

कंगना रनौत के बयान पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, जगदलपुर में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन; सार्वजनिक माफी की उठी मांग

July 31, 2026

साइलेंट किलर बन रही सिकल सेल बीमारी: बस्तर के हर ब्लॉक में लगेंगे विशेष जांच शिविर, हजारों बच्चों और युवाओं की होगी स्क्रीनिंग

July 31, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मोर गांव-मोर पानी अभियान बना ग्रामीण समृद्धि की नई पहचान, जांजगीर-चांपा में 47 आजीविका डबरियों से किसानों को मिलेगा स्थायी सहारा
  • पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छोटे किसान और स्वयं-सहायता समूहों की महिलाएँ ही ग्रामीण बदलाव की असली प्रेरक हैं”: इंडिया रूरल कोलोक्वी 2026 में राहुल भगत
  • हर बेटी को मिलेगा सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण, तिल्दा के 50 स्कूलों में बनेंगे आधुनिक बालिका शौचालय
  • विश्व स्तनपान सप्ताह : छत्तीसगढ़ में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम, स्थापित होगा पहला ‘मदर मिल्क बैंक’

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.