Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई, वीडियो-कॉल पर बात कर तैयारियों की भी ली जानकारी

August 6, 2026

धमतरी की बेटी रेणुका गोस्वामी का राष्ट्रपति भवन तक का सफर: कौशल विकास योजना ने बदली जिंदगी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी शामिल

August 6, 2026

विश्व स्तनपान सप्ताह : छत्तीसगढ़ में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिली नई मजबूती, राज्य के पहले “मदर मिल्क बैंक” की घोषणा

August 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, August 7
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मुठभेड़ में मारे गये 8 पुरूष नक्सलियाें की शिनाख्त 16 लाख के ईनामी एसीएम कैडर व मिलिशिया सदस्य के रूप में हुई
बस्तर

मुठभेड़ में मारे गये 8 पुरूष नक्सलियाें की शिनाख्त 16 लाख के ईनामी एसीएम कैडर व मिलिशिया सदस्य के रूप में हुई

adminBy adminFebruary 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.com-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत तोड़का, कोरचोली के जंगलों में गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सली डीव्हीसीएम दिनेश मोड़ियम एवं अन्य सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, कोबरा 202 एंव केरिपु 222 बटालियन का संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान 1 फरवरी काे थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत तोड़का के जंगल में नक्सलियों एवं सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में मारे गये 8 हार्डकोर नक्सलियों का शव हथियार एवं अन्य सामग्री सहित बरामद हुआ । मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियाें की शिनाख्त पश्चिम बस्तर डिवीजन के गंगालूर एरिया कमेटी के 16 लाख के ईनामी एसीएम कैडर सहित मिलिशिया सदस्य के रूप में हुई है । मुठभेड़ के दौरान दो डीआरजी जवानों को मामूली चोटें आई है, घायलों जवानों की हालत खतरे से बाहर सामान्य है l
मारे गये 8 नक्सलियाें जिसमें 1.कमलेश नीलकंठ उम्र 24 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, गंगालूर,एरिया कमेटी, एसीएम ईनामी 5 लाख रूपये, 2.ताती कमलू पिता सोमा उम्र 30 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, गंगालूर एलओएस सदस्य, ईनामी 3 लाख रूपये, 3.मंगल ताती पिता सुक्कु ताती उम्र 35 वर्ष पश्चिम बस्तर डिवीजन, गंगालूर एलओएस सदस्य, ईनामी 3 लाख रूपये, 4.लच्छु पोटाम पिता बुड़ता उम्र 40 वर्ष, मिलिशिया कमाण्डर, पश्चिम बस्तर डिवीजन, मिलिशिया कंपनी, ईनामी 1 लाख रूपये 5.शंकर ताती पिता सुक्कू ताती उम्र 26 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, आरपीसी उपाध्यक्ष, ईनामी 1 लाख रूपये, 6.राजू ताती पिता सुक्कू ताती, पश्चिम बस्तर डिवीजन, सावनार आरपीसी उपाध्यक्ष, ईनामी 1 लाख रूपये, 7.विज्जू पदम पिता मुन्ना पदम उम्र 22 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, मिलिशिया कंपनी सदस्य, ईनामी 1 लाख रूपये, 8.सन्नू ताती पिता स्व. मासा उम्र 40 वर्ष पश्चिम बस्तर डिवीजन, जनताना सरकार कमाण्डर सावनार आरपीसी, ईनामी 1 लाख रूपये के रूप शिनाख्त हुई है।
मारे गये 8 नक्सलियाें के शव के साथ बरामद हथियार व नक्सल अन्य सामग्री जिसमें 1 नग इंसास रायफल 3 मैगजीन, 2 नग 12 बोर रायफल एवं सेल, 1 नग बीजीएल लांचर, 10 नग सेल एवं पोच, 4 नग मुजॅल लाेडिंग रायफल, स्केनर सेट, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादियों संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है। इसलिए माओवादी संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुडे़ अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे l
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

चिरायु योजना का कमाल: 6 वर्षीय रिया को मिली सुनने और बोलने की नई जिंदगी, 12 लाख रुपये का इलाज हुआ पूरी तरह निःशुल्क

August 6, 2026

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर-अतिक्रमण मुक्त वन क्षेत्र में हजारों पौधों का रोपण, जनभागीदारी से हरित बस्तर की ओर बढ़ा कदम

August 4, 2026

कंगना रनौत के बयान पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, जगदलपुर में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन; सार्वजनिक माफी की उठी मांग

July 31, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई, वीडियो-कॉल पर बात कर तैयारियों की भी ली जानकारी
  • धमतरी की बेटी रेणुका गोस्वामी का राष्ट्रपति भवन तक का सफर: कौशल विकास योजना ने बदली जिंदगी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी शामिल
  • विश्व स्तनपान सप्ताह : छत्तीसगढ़ में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिली नई मजबूती, राज्य के पहले “मदर मिल्क बैंक” की घोषणा
  • जरूरतमंदों की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, 21.73 लाख से अधिक लोगों को मिल रहा सामाजिक सुरक्षा का सहारा
  • चीन में जूनियर एशिया कप में दिखेगा छत्तीसगढ़ का दम, भारतीय महिला हॉकी टीम में गीता यादव और मधु सिदार का चयन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.