
panchayattantra24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्यता दी गई है, जिनके आधार पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
मान्य दस्तावेजों की सूची:
1. मतदाता पहचान पत्र: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र।
2. बैंक/डाकघर फोटोयुक्त पासबुक: बैंकों या डाकघरों द्वारा जारी पासबुक जिसमें फोटो हो।
3. पासपोर्ट: भारत सरकार द्वारा जारी मान्य पासपोर्ट।
4. पैन कार्ड: आयकर विभाग द्वारा जारी पैन कार्ड।
5. आधार कार्ड: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी आधार कार्ड।
6. फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र: राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र।
7. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज: पेंशनधारकों के लिए फोटोयुक्त प्रमाण-पत्र।
8. मनरेगा जॉब कार्ड: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत जारी जॉब कार्ड।
9. फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड: स्मार्ट कार्ड के रूप में फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड।
10. ड्राइविंग लाइसेंस: परिवहन विभाग द्वारा जारी ड्राइविंग लाइसेंस।
11. स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र: स्वतंत्रता सेनानियों के लिए विशेष रूप से जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र।
12. दसवीं/बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची: केंद्रीय या राज्य शिक्षा मंडल द्वारा जारी अंकसूची।
13. अधिवक्ता पहचान पत्र: बार कौन्सिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी किया गया फोटोयुक्त पहचान पत्र।
14. फोटोयुक्त निःशक्तता प्रमाण पत्र: शारीरिक या मानसिक रूप से विकलांग लोगों के लिए फोटोयुक्त प्रमाण पत्र।
15. फोटोयुक्त राशन कार्ड: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड।
16.फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र: महाविद्यालय या विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र।
17.फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस: वैध शस्त्र लाइसेंस।
18. SEC-ER सॉफ्टवेयर द्वारा जनरेट की गई मतदाता पहचान पर्ची: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर SEC-ER से ऑनलाइन जनरेट की गई मतदाता पहचान पर्ची।
