Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, ज्ञानवती बैगा के जीवन में आई खुशहाली

July 20, 2026

वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है: राजेश अग्रवाल

July 20, 2026

राष्ट्रीय पटल पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का डंका, रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान

July 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, July 20
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जन्मदिन पर दिया स्वच्छता का संदेश, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 को जनआंदोलन बनाने की अपील
बिलासपुर

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जन्मदिन पर दिया स्वच्छता का संदेश, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 को जनआंदोलन बनाने की अपील

Author AuthorBy Author AuthorJuly 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Panchayattantra24.com-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर ग्रामीण नागरिकों से स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता में ही भगवान का वास होता है।” स्वच्छ गांव ही स्वस्थ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर समाज की आधारशिला है। इसी उद्देश्य से उन्होंने सभी ग्रामवासियों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन करते हुए इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने की अपील की।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण को जनआंदोलन बनाया गया, उसी प्रकार अब प्रत्येक घर से कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही स्वच्छता अभियान को स्थायी सफलता मिल सकती है।
जिला पंचायत द्वारा जिले की 60 ग्राम पंचायतों में स्रोत पर कचरा पृथक्करण को अनिवार्य किया गया है। इसके तहत प्रत्येक परिवार को चार रंगों के डिब्बों में कचरा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। हरे डिब्बे में गीला एवं जैविक कचरा, नीले डिब्बे में सूखा कचरा, लाल डिब्बे में सेनेटरी एवं अन्य खतरनाक कचरा तथा काले डिब्बे में ई-वेस्ट रखने की व्यवस्था की गई है।
नियम के अंतर्गत मिश्रित कचरा देना दंडनीय होगा। साथ ही स्वच्छताग्रहियों के सम्मान, प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता समिति के गठन, गीले कचरे से कम्पोस्ट निर्माण तथा सूखे कचरे के पुनर्चक्रण (रीसायकलिंग) को बढ़ावा दिया जाएगा। खुले में अथवा मिश्रित रूप से कचरा फेंकने से पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति भी नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि जब हम अपने घर से ही कचरे का पृथक्करण करेंगे, तभी हमारा गांव बीमारियों से सुरक्षित रहेगा और पर्यावरण का संरक्षण होगा। आइए, हम सभी मिलकर ‘स्वच्छ छत्तीसगढ़, स्वस्थ छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करें।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता दीदियों के माध्यम से घर-घर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक संजय सोनी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर दिया गया यह स्वच्छता संदेश ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन में जनभागीदारी को और अधिक सशक्त करेगा।
जिला पंचायत कबीरधाम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन करते हुए अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

July 19, 2026

जन्मदिवस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया पौधारोपण, हजारों लोगों के साथ दिया हरियाली का संदेश

July 19, 2026

आफत की बारिश: बिलासपुर में जलप्रलय जैसे हालात, दर्जनों कॉलोनियां जलमग्न, दोमहानी में 10 से अधिक मकान बने टापू

July 17, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, ज्ञानवती बैगा के जीवन में आई खुशहाली
  • वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है: राजेश अग्रवाल
  • राष्ट्रीय पटल पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का डंका, रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान
  • दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार
  • रामनामी समाज की अनूठी परंपरा हमारी लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.