Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आदिवासी योजनाओं की रफ्तार पर सख्ती: छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन तक हर योजना की होगी बारीकी से निगरानी, सोनमणि बोरा ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

August 10, 2026

श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

August 10, 2026

महतारी वंदन की राशि से शबीना ने संवारा चूड़ी कारोबार, अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, August 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रायपुर बना बीरगांव का “स्वच्छता मेंटर”, 100 दिन में दिखेगा असर
रायपुर

रायपुर बना बीरगांव का “स्वच्छता मेंटर”, 100 दिन में दिखेगा असर

adminBy adminSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 

panchayattantra24.-रायपुर । केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा शुभारंभ किया। इस पहल के अंतर्गत रायपुर और बीरगांव की जोड़ी बनी है। रायपुर नगर निगम अब बीरगांव नगर निगम का स्वच्छता के क्षेत्र में मेंटर (मार्गदर्शक) बना है और बीरगांव मेंटी बना है। इस संबंध में दोनों निगमों के मध्य दोनों निगमों के मध्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के समय निर्देशानुसार समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर रायपुर निगम मुख्यालय में हस्ताक्षर भी हुए हैं।
100 दिनों के लक्ष्य से स्वच्छता सर्वेक्षण में आंके जाएंगे जोड़ी शहर
यह हस्ताक्षरित एमओयू 3 अक्टूबर तक केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद यथास्थिति की रिपोर्ट और एक्शन प्लान बनाकर 10 अक्टूबर तक इसी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इस प्लान के क्रियान्वयन के लिए 100 दिनों का लक्ष्य दिया गया है। दर्शनीय स्वच्छता, कचरा पृथक्कीकरण एवं परिवहन, ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण, सफाई तक पहुंच, उपयोगित जल प्रबंधन, सैप्टिक टैंक सफाई का मशीनीकरण, स्वच्छता जागरूकता और नागरिक प्रतिक्रिया एवं शिकायत निवारण – इन 8 बिन्दुओं को शामिल किया गया है। इसके आधार पर स्वच्छ शहर जोड़ी के मेंटर और मेंटी शहर के प्रदर्शन के औसत के आधार पर आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में दोनों का आंकलन किया जाएगा।
महापौर मीनल चौबे ने इस पहल के बारे में कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ शहरों के निर्माण में ऐसे अभियान निश्चित ही जनभागीदारी को नई दिशा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता व स्वच्छ भारत अभियान के नोडल अधिकारी श्री रघुमणि प्रधान, सहायक नोडल अधिकारी व सहायक अभियंता श्री योगेश कडु और बीरगांव के कार्यपालन अभियंता व स्वच्छ भारत अभियान के नोडल अधिकारी श्री धन्नूलाल देवांगन भी उपस्थित रहे।
‘स्वच्छमेव जयते’ और ‘मैं नहीं, हम’ के ध्येय से कार्य करें स्वच्छ शहर जोड़ी
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से पूरे देश से स्वच्छता का जो आव्हान किया था। अब हमें ‘कर्म हमारा स्वच्छता हो, धर्म हमारा स्वच्छता हो’ के ध्येय से आगे बढ़ना है, बढ़ते हुए ‘स्वच्छमेव जयते’ के नारे को साकार करना है। ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल का उद्देश्य ‘मैं नहीं, हम’ की भावना है। हर शहर स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए सिर्फ अपनी ही सोचता था लेकिन अब श्रेष्ठ शहर अपनी जोड़ी के बारे में भी सोचेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में यह पहल ‘अंत्योदय’ और सहकारिता के ध्येय को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इस पहल की शुरुआत होने पर कहा कि ‘अतिथि देवो भवः’, इसलिए हमें अपने अतिथियों का स्वच्छता से स्वागत करना चाहिए। महात्मा गांधी जी ने गुलामी से आजादी का मंत्र दिया था और मोदी जी ने हमें ‘स्वच्छता हमारा लक्ष्य, गंदगी से आजाद करो’ का मंत्र दिया है।
देश के 200 शहरों के साथ इस अभियान में शामिल हुआ रायपुर
इस पहल के अंतर्गत देश भर के 200 शहरों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, जिसमें नगर निगम रायपुर भी नगर निगम बीरगांव के साथ शामिल रहा। इस अवसर पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ‘स्वच्छोत्सव-2025’ गीत भी ऑनलाइन रिलीज किया गया। इसके गीतकार शैलेन्द्र सिंह सोढ़ी और संगीतकार अमित त्रिवेदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

आदिवासी योजनाओं की रफ्तार पर सख्ती: छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन तक हर योजना की होगी बारीकी से निगरानी, सोनमणि बोरा ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

August 10, 2026

श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

August 10, 2026

महतारी वंदन की राशि से शबीना ने संवारा चूड़ी कारोबार, अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

August 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • आदिवासी योजनाओं की रफ्तार पर सख्ती: छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन तक हर योजना की होगी बारीकी से निगरानी, सोनमणि बोरा ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
  • श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
  • महतारी वंदन की राशि से शबीना ने संवारा चूड़ी कारोबार, अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम
  • बेटियों की सुरक्षा से शिक्षा तक, कैलाशपुर स्कूल में गूंजा जागरूकता का संदेश
  • 31 लाख की लागत से बदली ITI भखारा की तस्वीर, ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’ बना हरियाली और कौशल विकास का संगम

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.