
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। मरवाही से नव-निर्वाचित विधायक डॉ के.के ध्रुव ने आज विधानसभा में शपथ ग्रहण किया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केके ध्रुव को बधाई दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री अमरजीत भगत मौजूद रहे. वहीं प्रदेश के अन्य बड़े नेता में भी समारोह में शामिल हुए ।
गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है, यहां से कांग्रेस के डॉ के के ध्रुव ने करीब 38 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है. मरवाही सीट पर पहले जोगी कांग्रेस का कब्जा था. 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने चुनाव लड़ा था और इस सीट पर कब्जा किया था. उनके निधन के बाद एक बार फिर से चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस ने कब्जा जमाया ।
बता दें की छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 90 है, जिसमे कांग्रेस 70, भाजपा 14, जोगी कांग्रेस (जे ) 4 और बसपा के 2 विधायक हैं ।
