
panchayattantra24.com,रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर गुरुवार को जय स्तंभ चौक में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसुईया उइके की जबान फिसल गई. उन्होंने अपने उद्बोधन में पुण्यतिथि की बजाए जयंती का जिक्र करते हुए लोगों को संबोधित किया. कार्यक्रम में आए लोग इस पर आपस में चर्चा करते रहे ।
शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह के 164 की जयंती है. उन्होंने अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी है, इस प्रदेश की जनता के लिए उन्होंने संघर्ष किया. वे चाहते थे कि इस प्रदेश की जनता खुशहाल रहे, इस प्रदेश की प्रगति हो और वह आदिवासी समाज के लिए ऐसे वीर पुरुष थे, जिन्होंने अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी ।
इस अवसर पर राज्यपाल उइके ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह के परिवार के लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, बहुत ही दयनीय है, ऐसी परिस्थिति में मैंने उनके परिवार के लिए 2 लाख रुपए के आर्थिक मदद देने की घोषणा करती हूं ।
