
panchayattantra24.com, रायपुर। नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी के ब्लास्ट होने से शहीद हुए डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार को 4थी बटालियन माना में अंतिम सलामी दी गई. रामकृष्ण अस्पताल में इलाज के दौरान रात एक बजे डिप्टी कमांडेंट की मौत हुई थी. श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, डीजीपी डीएम अवस्थी के अलावा आला पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. कुछ ही देर में पार्थिव शरीर गृहग्राम रवाना किया जाएगा ।
घटना को लेकर डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा कि कोबरा के डिप्टी कमांडर शहीद हुए हैं, सुकमा इलाके में केस्टाराम और पैरोडी कैम्प के बीच में आईडी डिटेक्ट हुई थी, उस आईडी को डिस्चार्ज करने काम हो रहा था, साइड में दूसरी तरफ जाने से अचानक ये घटना हुई, यह बहुत दु:खद है, आईईडी नक्सलियों का बहुत पुराना हथियार है वह हमेशा आईडी का इस्तेमाल करते हैं ।

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि सुकमा के कैस्टाराम में ये घटना हुई, कमांडेंट जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, वह शहीद हुए हैं, सेना के लिए बहुत बड़ी हानि है, देश के लिए भी बहुत बड़ा नुकसान है, इस नुकसान की पूर्ति नहीं की जा सकती लेकिन श्रद्धांजलि देकर उनकी शहादत को नमन किया जा सकता है ।
