अध्यक्ष बोले- साथियों के मौत पर विभाग ने नहीं ली सुध…

panchayattantra24.com,रायपुर। तीन दिन से जारी छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को तृतीय वर्ग कर्मचारी शासकीय संघ का समर्थन मिला है. संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा धरना स्थल पर पहुंचे. विजय झा ने कहा कि विद्युत मंडल का मक़सद प्रदेश सरकार को बदनाम करना है, ताकि वह आगामी विधानसभा चुनाव जीत ना सके।
इधर, हमारे हज़ारों भाई पिछले तीन दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. वहीं दूसरी ओर विद्युत मंडल ने 15 सौ पदों पर सीधी भर्ती निकाल कर भ्रष्टाचार करने की जुगत में हैं. अपनी जेब भरने की कोशिश कर रहे हैं।
साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को हमारा पूरा समर्थन है जब ज़रूरत पड़ेगी हम खड़े रहेंगे. उनकी लड़ाई में क़दम से क़दम मिलाकर चलेंगे. कोरोना काल में हमारे दर्जनों साथी हमें छोड़कर चले गए. विद्युत विभाग में भी हमारे दो दर्जन से ज़्यादा साथियों की मौत हुई लेकिन ये कोई सुध नहीं लिया गया।
ये हैं तीन सूत्रीय मांग
विद्युत कंपनी में कार्यरत समस्त संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए.
विद्युत दुर्घटनाओं में मृत्यु को प्राप्त किएसंविदा कर्मियों को उचित मुआवज़ा एवं उनके परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए.
विद्युत संविदा कर्मी जो विद्युत दुर्घटनाओं में स्थायी अस्थायी अपंगता का शिकार हो चुके हैं, उन्हें उचित मुआवज़ा दिया जाए.
