
panchayattantra24.com,रायपुर। मां शाकंभरी जयंती के अवसर पर पटेल समाज की ओर से लोगों को सब्जी वितरित कर शाकाहारी बनने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में महापौर एजाज ढेबर ने शिरकत की।
कार्यक्रम को लेकर पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने बताया कि मां शाकंभरी जयंती और छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े त्योहार छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर रायपुर में कार्यक्रम आयोजित किया है. पूरे प्रदेश में हर जगह सब्जियां बांटी जा रही हैं. गांव-गांव में अन्य जगहों दान भी किया जा रहा है।
संचालक संपदा के सदस्य जागेश्वर कौशल ने कहा कि मां शाकंभरी जयंती पर हर वर्ष सब्जी वितरण व महाभण्डारे का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से केवल सब्जी का वितरण किया गया. समाज को संदेश दिया जा रहा है कि शाकाहारी बने, और हरी सब्जी खाकर खुद को तंदुरुस्त रखें. कोरोना बीमारी की वजह से बहुत लोगों ने अपनों को खोया है।
