Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

November 10, 2026

हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

November 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया अवलोकन
रायपुर

मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया अवलोकन

adminBy adminJanuary 28, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ खेला बैडमिंटन: पालकों ने माना आभार
 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कांकेर प्रवास के दूसरे दिन आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत संचालित किए जा रहे, शासकीय नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल का अवलोकन किया। प्रदेश की नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से राज्य के छात्रों की प्रतिभा निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के काबिल बनाने के उद्देश्य से इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत की गई है।
मुख्यमंत्री बघेल ने इंग्लिश मीडियम स्कूल के अवलोकन के दौरान विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से स्कूल में अध्ययन-अध्यापन के बारे में चर्चा की। अध्ययनरत स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से अंग्रेजी में बातचीत की तथा उन्हें पोयम भी सुनायें। मुख्यमंत्री ने डिजिटल क्लास रूम में बच्चों को पढ़ते देख अपने पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए कहा हमने ब्लैक बोर्ड डस्टर में पढ़ाई की थी, लेकिन अब हमारी नई पीढ़ी डिजिटल क्लास रूम में पढ़ने की सुविधा मिली है। इस अवसर पर कांकेर जिले के प्रभारी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री मो. अकबर, आबकारी एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मण्डावी, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, कोण्डागांव विधायक श्री मोहन मरकाम, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, केशकाल विधायक संतराम नेताम, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री नितिन पोटाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री  बघेल ने पालको से संवाद के दौरान सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी मीडियम में अध्ययन-अध्यापन को बढ़ावा देने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत की गई है। प्रथम चरण में राज्य में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू कर दिए गए हैं। आगामी शिक्षा सत्र से 100 और नए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। पालक श्री वीरेंद्र पांडेय, श्री रेखराम साहू तथा श्री रणजीत सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना हम मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बहुत ही अच्छी योजना है। निजी विद्यालयों के फीस से परेशान पालकांे ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना के लिए उनके प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर विद्यार्थियों के साथ बैडमिंटन भी खेला और सेल्फी भी लिए।
 उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना द्वारा संचालित शासकीय नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा देने सर्व सुविधा युक्त अध्यापन कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, सुसज्जित कम्प्यूटर लैब, इंग्लिश लैग्वेज लैब, साईस लैब, संगीत कक्ष, हेल्थ केयर कक्ष, खेल मैदान, बालक एवं बालिका छात्रावास, दिव्यांग बच्चों के लिए बाधा रहित रैम्प एवं रैलिंग, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रास, वाई-फाई युक्त परिसर तथा बच्चों के लिए सुसज्जित हॉल और स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर की भी व्यवस्था की गई है।  
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार

November 10, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

November 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
  • राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
  • रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.