Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

November 10, 2026

हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

November 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » वनांचल और बासिनझोरी से मेरा पुरा नाता-आज मातर मंडई में आने के बाद सभी यादें और ताजा हो गई-अकबर
रायपुर

वनांचल और बासिनझोरी से मेरा पुरा नाता-आज मातर मंडई में आने के बाद सभी यादें और ताजा हो गई-अकबर

adminBy adminFebruary 10, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 panchayattantra24.com,कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास व पर्यावरण तथा विधि विधायी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर मंगलवार को कबीरधाम जिले के वनांचल ग्राम बासिनझोरी के मंडई कार्यक्रम मेले में शामिल हुए। उन्होने कबीर साहेब के तैल्यचित्र पर विधि-विधान से पुजा अर्चना करते हुए राज्य के सुख, शांति और प्रगति के लिए आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने ग्राम बासिनझोरी के नवनिर्मित कबीर कुटी सामुदायिक भवन और गौठान का लोकर्पण किया। मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणों के मांग पर ग्राम बासिनझोरी और ग्राम लखनपुर में तालाब में रिर्टर्निग वॉल बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो मांग आप रखेगें उसे तत्परता से पूरा किया जाएगा। उन्होने आयोजन समिति के सभी सदस्यों से भेंट मुलाकात कर सभी का हाल-चाल भी पूछा। उन्होने कहा कि कबीरधाम जिले के इन सुदूर वनांचल क्षेत्रों के ग्रामीणजनों, किसानों और सभी नागरिकों से मेरा पुराना नाता जुड़ा हुआ है। आज यहां इस आयोजन में शामिल होने के बाद सभी यादें नई हो गई। मातर मंडई में शामिल होने के बाद समस्त ग्रामवासियो द्वारा मंत्री श्री अकबर का स्वागत किया।
      मंत्री श्री अकबर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद  36 वायदे जनता से किए थे, जिनमें 24 बडे़-बड़े वायदे पूर्ण हो चुके है, जिनमे कर्जा माफी, राशन कार्ड, तेन्दूपत्ता के समर्थन मूल्य में बढोत्तरी, सिंचाई कर में माफी आदि शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों के आर्थिक समृद्धि और उनके प्रगति और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने और फसल उत्पादकता में वृद्धि के उद्देश्य से प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई है, जिसके तहत लगभग 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से तीन किश्त मिल चुका है और चौथा किस्त करीब 31 मार्च तक किसानों के खाते में आ जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने राशन कार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगो का राशन कार्ड अभी नही बना है वह अब भी आवेदन जमा कर राशन कार्ड बनवा सकते है। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि प्रदेश की जनता से किए वायदे पर हमारी सरकार ने पहले ही दिन से अमल शुरू किया और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के 16 लाख किसानों का लगभग 9 हजार करोड़ रूपए अल्पकालीन कृषि ऋण माफ, 19 लाख से अधिक किसानों को 5750 करोड़ रुपए की आदान सहायता चार किश्तों में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति का प्राकृतिक आपदा से मौत हो जाती है तो उन्हें 4 लाख रूपए मिलना है तो विपत्तिग्रस्त परिवारों को विभिन्न कार्यालयों में भटकना पड़ता था। उन्होंने आगे बताया कि वह जब से विधायक और मंत्री बने है, तब से प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात से कार्यवाही की जा रही और विपदाग्रस्त परिजनों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्रता से मिल रही है। उन्होने बताया कि जितने भी प्रकरण हुए है उनके विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को कठिनाईयों का सामना करना ना पड़ें इसलिए वे खुद उनके घर पहुंचकर विपत्तिग्रस्त परिवार से भेंट मुलाकात कर उन्हे आर्थिक सहायता की राशि चेक भेंट किए जा रहे है। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ग्राम बासिनझोरी के मातर मंडई कार्यक्रम के बाद ग्राम सिल्हाटी पहुंचकर ग्राम सिल्हाटी से ग्राम भैसबोड़ तक 13 किलोमीटर का उन्नयन कार्य लागत 6 करोड़ 26 लाख 24 हजार रूपए  का विधिविधान से पूजा अर्चना कर भूमिपूजन और शिलान्यास किया। भूमिपुजन के अवसर पर अयोजित कार्यक्रमों में श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री लालजी चंद्रवंशी, अध्यक्ष जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा श्रीमती लीला धनुक वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शरद बंगाली, श्री रामचरण पटेल, श्री कलीम खान, श्री तुकाराम चंद्रवंशी, श्री होरी साहू, श्री राजेश साहू, श्री अशोक चोपड़ा, श्री अब्बदुल मजित खान, श्री महेंद्र कुम्भकार, श्री जमील खान, श्री अशोक सिंह, श्री प्रमोद लुनिया, श्रीमती गंगोत्री योगी, श्री विकास केशरी, श्री लेखा राजपूत, श्री भरत सिंह वर्मा, श्री नेतराम जंघेल, श्री खेलुराम साहू, श्री सौखी लाल साहू, सरपंच ग्राम पंचायत बासिनझोरी श्री शिवकुमार पटेल, उपसरपंच श्री त्रिलोचन साहू, श्री भगवान सिंह पटेल, सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार

November 10, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

November 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
  • राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
  • रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.