
K.W.N,S.-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में काचेवानी रेलवे स्टेशन को जोडने का कार्य एवं ऑटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्यो, नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा। यह नॉन इंटरलोकिंग का कार्य दिनांक 29 अगस्त, 2022 से 06 सितम्बर, 2022 तक किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को गंतव्य से पहले समाप्त एवं रवाना किया जाएगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- रद्द होने वाली गाडियां – (01) दिनांक 30 अगस्त, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल रद्द रहेगी । (02) दिनांक 30 अगस्त, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल रद्द रहेगी । (03) दिनांक 30 अगस्त, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू रद्द रहेगी । (04) दिनांक 30 अगस्त, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी । (05) दिनांक 30 अगस्त, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक रायपुर से छूटने वाली 08267 रायपुर-इतवारी स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी । (06) दिनांक 31 अगस्त, 2022 से 06 सितम्बर, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 08268 इतवारी-रायपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी । (07) दिनांक 30 अगस्त, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । (08) दिनांक 31 अगस्त, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक कोरबा से छूटने वाली 18240 इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
