
K.W.N.S.-रायपुर।मुख्यमंत्री ने कुसमी थाना परिसर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में की पूजा-अर्चनामुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान की शुरूआत सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से की। इस विधानसभा क्षेत्र के कुसमी पहुंचने पर हेलीपेड पर संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज सहित वहां के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मक्के से बनने वाले पॉपकॉर्न की माला पहनाकर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।
