
K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम ना करे. आंकड़े के साथ-साथ कांग्रेस को राशि भी जारी करना चाहिए. बताना चाहिए कि आखिर किसान को कितना भुगतान किया? प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बीजेपी मोर्चा-प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक के खत्म होने के बाद मीडिया से चर्चा कहा कि लंबे समय से देश में कांग्रेस की सरकार रही है. किसानों की उपेक्षा करने का काम कांग्रेस सरकार करती रही है. किसानों को आगे बढ़ाने का काम बीजेपी की सरकार ने किया. उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को कांग्रेस ने दबाकर रखा. जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो कितना किसानों को लाभ हुआ इसका आंकड़ा जारी करना चाहिए।
